1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IND vs WI Pitch Report: ईडन गार्डन में बरसेंगे रन या गेंदबाज बरपाएंगे कहर, कैसा रहेगा पिच का मिजाज

IND vs WI Pitch Report: ईडन गार्डन में बरसेंगे रन या गेंदबाज बरपाएंगे कहर, कैसा रहेगा पिच का मिजाज

 Written By: Vanson Soral @VansonSoral
 Published : Mar 01, 2026 11:19 am IST,  Updated : Mar 01, 2026 11:20 am IST

IND vs WI: कोलकाता में भारतीय टीम वेस्टइंडीज से लोहा लेती नजर आएगी। ईडन गार्डन में दोनों टीमों के बीच जबरदस्त टक्कर देखने को मिलेगी।

IND vs WI Pitch Report- India TV Hindi
भारत बनाम वेस्टइंडीज Image Source : AFP

IND vs WI Pitch Report: T20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम इंडिया के लिए अब हर मुकाबला फाइनल जैसा है। 1 मार्च यानी रविवार को कोलकाता के ऐतिहासिक ईडन गार्डन में भारत का सामना वेस्टइंडीज से होगा। सुपर 8 का यह मुकाबला दोनों ही टीमों के लिए करो या मरो का बन चुका है। साउथ अफ्रीका की वेस्टइंडीज पर बड़ी जीत ने भारत को टूर्नामेंट में नई उम्मीद दी। अगर वेस्टइंडीज उस मैच में जीत जाता, तो भारत को जिम्बाब्वे को हराने के साथ-साथ वेस्टइंडीज को भारी अंतर से मात देनी पड़ती। लेकिन अब समीकरण साफ है। भारत ने अपने दूसरे सुपर 8 मैच में जिम्बाब्वे को हराया। अब टीम इंडिया की असली परीक्षा वेस्टइंडीज के खिलाफ होनी है।

ईडन गार्डन की पिच पर होगी जबरदस्त टक्कर

1 मार्च को खेला जाने वाला IND vs WI मुकाबला उसी पिच पर होगा, जहां इस टूर्नामेंट का पहला 200+ स्कोर बना था। इसी पिच पर स्कॉटलैंड राने इटली के खिलाफ 207/4 का विशाल स्कोर खड़ा किया था। जवाब में इटली 134 रन पर सिमट गया और ऑफ स्पिनर माइकल लीस्क ने 4/17 की शानदार गेंदबाजी की थी। ईडन की यह सतह बल्लेबाजों के लिए मददगार मानी जा रही है, ऐसे में भारत और वेस्टइंडीज दोनों आक्रामक रणनीति के साथ उतर सकते हैं। तेज गेंदबाजों को नई गेंद से शुरू में थोड़ी मूवमेंट मिल सकती है, लेकिन चमक कम होने के बाद हालात बल्लेबाजों के पक्ष में जाते दिख सकते हैं। स्पिनरों को ज्यादा मदद मिलने की उम्मीद नहीं है। ऐसे में दर्शकों को हाई-स्कोरिंग मुकाबला देखने को मिल सकता है।

ईडन गार्डन में T20I रिकॉर्ड

  • कुल मैच: 18
  • पहले बल्लेबाजी कर जीत: 9
  • पहले गेंदबाजी कर जीत: 9
  • पहली पारी का औसत स्कोर: 161
  • दूसरी पारी का औसत स्कोर: 139
  • हाईएस्ट स्कोर: 207/4 (SCO vs ITA)
  • लोएस्ट स्कोर: 70/10 (BAN vs NZ)
  • सबसे बड़ा लक्ष्य चेज: 162/4 (IND vs WI)
  • सबसे छोटा स्कोर डिफेंड: 186/5 (IND vs WI)

कोलकाता में वैसे तो टॉस का बहुत ज्यादा अहम रोल नहीं रहा है, लेकिन बड़ा स्कोर खड़ा करना टीमों के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। अब सबकी निगाहें इस हाई-वोल्टेज मुकाबले पर हैं। जीत भारत को सेमीफाइनल में पहुंचा देगी, जबकि हार या चूक उनके अभियान को खत्म कर सकती है। कोलकाता का मैदान एक बार फिर विश्व कप के रोमांच का गवाह बनने जा रहा है।

यह भी पढ़ें:

बड़ी खबर, सनथ जयसूर्या छोड़ेंगे श्रीलंका टीम का साथ, कोच के पद से देंगे इस्तीफा

IND vs WI: भारत के सामने वेस्टइंडीज की कड़ी चुनौती, क्या कोलकाता में बारिश बनेगी विलेन?

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल