1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. 9 साल बाद इस टीम के खिलाफ खेलेगा पाकिस्तान, ट्राई सीरीज के शेड्यूल का हुआ ऐलान

9 साल बाद इस टीम के खिलाफ खेलेगा पाकिस्तान, ट्राई सीरीज के शेड्यूल का हुआ ऐलान

पाकिस्तान क्रिकेट टीम, अफगानिस्तान और यूएई के बीच 29 अगस्त से ट्राई सीरीज खेलेगी। इस टूर्नामेंट का आयोजन यूएई की धरती पर होगा।

pakistan cricket team- India TV Hindi
Image Source : PTI पाकिस्तान क्रिकेट टीम

Tri Series: एशिया कप 2025 का आयोजन सितंबर के महीने में होना है। इसके बाद टी20 वर्ल्ड कप 2026 अगले साल भारत और श्रीलंका में होना है, जिसमें कुछ ही महीने बचे हुए हैं। इसी वजह से पाकिस्तान क्रिकेट टीम का पूरा फोकस समय टी20 क्रिकेट पर है। पाकिस्तानी टीम इस समय वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन टी20 मैचों की सीरीज खेल रही है। अब वह यूएई में होने वाली ट्राई सीरीज में अफगानिस्तान और यूएई के साथ हिस्सा लेगी।

9 साल बाद यूएई के साथ मैच खेलेगी पाकिस्तानी

पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने इससे पहले यूएई की टीम के साथ एक ही T20I मैच साल 2016 में खेला था, जिसमें पाकिस्तान ने 7 विकेट से जीत दर्ज की थी। अब 9 साल बाद पाकिस्तान टीम ट्राई सीरीज में यूएई के साथ T20I मैच खेलेगी। बीच के 9 सालों में दोनों टीमों के बीच किसी भी फॉर्मेट में मैच नहीं खेला गया था। पाकिस्तान और यूएई के बीच अभी तक तीन वनडे मैच और एक टी20 इंटरनेशनल मैच खेला गया है। इन सभी चार मैचों में पाकिस्तानी टीम ने जीत दर्ज की है।

ट्राई सीरीज में 3 टीमें लेंगी हिस्सा

ट्राई सीरीज में अफगानिस्तान, यूएई और पाकिस्तान तीनों टीमें एक-दूसरे के खिलाफ 2-2 मैच खेलेंगी। इस तरह से कुल 6 मैच होंगे। इसके बाद प्वाइंट्स टेबल में जो भी टीमें टॉप-2 में होंगी। उनके बीच ट्राई सीरीज का फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। फाइनल मैच 7 सितंबर को होगा। यह टूर्नामेंट आने वाले एशिया कप के लिए अफगानिस्तान और पाकिस्तान को तैयारी का एक अच्छा मौका देगा।

पाकिस्तान और यूएई के बीच पहला मैच 30 अगस्त और दूसरा मैच 4 सितंबर को खेला जाएगा। ट्राई सीरीज के लिए लाइव प्रसारण और टिकट के विवरण का ऐलान अगले कुछ दिन में किया जाएगा। सभी मुकाबले शाम 7:00 बजे से खेला जाएगा।

ट्राई सीरीज के लिए पूरा शेड्यूल:

  • अफगानिस्तान बनाम पाकिस्तान- 29 अगस्त
  • यूएई बनाम पाकिस्तान- 30 अगस्त
  • अफगानिस्तान बनाम यूएई- 1 सितंबर
  • अफगानिस्तान बनाम पाकिस्तान- 2 सितंबर
  • पाकिस्तान बनाम यूएई- 4 सितंबर
  • अफगानिस्तान बनाम यूएई- 5 सितंबर
  • 7 सितंबर - फाइनल

यह भी पढ़ें:

भारतीय टीम ने रचा नया इतिहास, टेस्ट क्रिकेट में पहली बार कर दिखाया ऐसा ऐतिहासिक कारनामा

बड़ा ऐलान! भारतीय फुटबॉल टीम को मिला नया कोच, इसे मिल गई जिम्मेदारी

Latest Cricket News