1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. पाकिस्तानी तेज गेंदबाज ने किया संन्यास का ऐलान, 45 मुकाबलों में झटके सिर्फ 33 विकेट

पाकिस्तानी तेज गेंदबाज ने किया संन्यास का ऐलान, 45 मुकाबलों में झटके सिर्फ 33 विकेट

एशिया कप 2026 का 28 अगस्त से आगाज होने जा रहा है। इससे पहले पाकिस्तानी क्रिकेटर ने रिटायरमेंट का ऐलान करते हुए क्रिकेट जगत को चौंका दिया है।

Aimen Anwar retires- India TV Hindi
Image Source : AFP पाकिस्तानी टीम

एशिया कप 2026 के शुरू होने से ठीक पहले पाकिस्तान क्रिकेट से एक बड़ी खबर सामने आई है। पाकिस्तान की महिला क्रिकेट टीम की तेज गेंदबाज ऐमन अनवर ने इंटरनेशनल क्रिकेट से तत्काल प्रभाव से संन्यास का ऐलान कर दिया है। 28 अगस्त से शुरू होने वाले महिला एशिया कप से पहले उनके इस फैसले ने क्रिकेट फैंस का ध्यान खींचा है। हालांकि, ऐमन ने क्रिकेट से पूरी तरह दूरी नहीं बनाई है और अब वह एक नई भूमिका में नजर आएंगी।

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड यानी PCB ने ऐमन के संन्यास की पुष्टि की है। उन्होंने जुलाई 2016 से फरवरी 2023 के बीच पाकिस्तान का प्रतिनिधित्व किया। इस दौरान उन्होंने कुल 45 इंटरनेशनल मुकाबले खेले, जिनमें आठ ODI और 37 T20 इंटरनेशनल शामिल रहे। ऐमन के नाम ODI में चार और T20 इंटरनेशनल में 29 विकेट हैं।

4 बड़े ICC टूर्नामेंट में की शिरकत

ऐमन ने जुलाई 2016 में साउथेम्प्टन में इंग्लैंड के खिलाफ T20 मुकाबले से अपने इंटरनेशनल करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद फरवरी 2017 में कोलंबो में बांग्लादेश के खिलाफ उन्होंने अपना पहला ODI मैच खेला। पाकिस्तान के लिए उनका इंटरनेशनल सफर करीब सात साल चला। वह पाकिस्तान की उन खिलाड़ियों में शामिल रहीं, जिन्होंने कई बड़े ICC टूर्नामेंट में देश का प्रतिनिधित्व किया। ऐमन 2018, 2020 और 2022-23 के वूमेन्स T20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान टीम का हिस्सा थीं। इसके अलावा उन्होंने न्यूजीलैंड में आयोजित ICC वूमेन्स क्रिकेट वर्ल्ड कप 2022 में भी हिस्सा लिया था।

ब्रॉडकास्टर की नई भूमिका में आएंगी नजर 

संन्यास के बाद भी 34 साल की ऐमन का क्रिकेट से रिश्ता बरकरार है। हाल के समय में वह ब्रॉडकास्टर के तौर पर काम कर रही थीं। इस साल जनवरी में उन्होंने क्रिकेट रेफरी इंडक्शन कोर्स सफलतापूर्वक पूरा किया था। इसके बाद उन्होंने 24 अगस्त को कराची में जारी नेशनल महिला अंडर-19 टूर्नामेंट में मैच रेफरी के तौर पर अपने नए करियर की शुरुआत की। इस तरह ऐमन अनवर ने बतौर खिलाड़ी पाकिस्तान के लिए अपनी पारी खत्म करने के साथ ही क्रिकेट के एक नए अध्याय का आगाज कर दिया है। पाकिस्तान महिला क्रिकेट टीम की बात की जाए, तो टीम जल्द ही ACC वूमेन्स एशिया कप में शिरकत करती नजर आएगी। 5 सितंबर को पाकिस्तान टीम का मुकाबला भारतीय टीम से होगा

यह भी पढ़ें:

कब से होगा एशिया कप क्रिकेट का आगाज, इस दिन होगा भारत बनाम पाकिस्तान महामुकाबला

सांसत में फंसी थी शुभमन गिल की जान, एक- एक रन पड़ रहा था भारी, तभी संजीवनी लेकर आया नया खिलाड़ी

Latest Cricket News