1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. कब से होगा एशिया कप क्रिकेट का आगाज, इस दिन होगा भारत बनाम पाकिस्तान महामुकाबला

कब से होगा एशिया कप क्रिकेट का आगाज, इस दिन होगा भारत बनाम पाकिस्तान महामुकाबला

 Written By: Pankaj Mishra
 Published : Aug 26, 2026 12:50 pm IST,  Updated : Aug 26, 2026 12:50 pm IST

एशिया कप 2026 का पहला मैच 28 अगस्त को खेला जाएगा। हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में टीम इंडिया तैयार है। भारतीय टीम लीग फेज में तीन मैच खेलेगी, इसमें भारत बनाम पाकिस्तान महामुकाबला भी शामिल है।

smriti mandhana- India TV Hindi
स्मृति मंधाना Image Source : GETTY

एशिया कप 2026 की तैयारी तेजी से जारी हैं। इस बार महिलाओं का एशिया कप खेला जाना है, इसकी तारीख अ​ब करीब आ रही है। इसके लिए भारतीय टीम का ऐलान पहले ही कर दिया गया है। हरमनप्रीत की कप्तानी में टीम इंडिया तैयार है। इस बार भी सभी को भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले महामुकाबले का इंतजार रहेगा, जो कि सितंबर में खेला जाएगा। इस टूर्नामेंट का पहला मैच कब है, भारतीय महिला टीम का पूरा शेड्यूल क्या रहने वाला है, ये जान लीजिए। साथ ही भारत का पूरा स्क्वाड भी आपको पता होना चाहिए। 

इस बार 28 अगस्त को खेला जाएगा महिला एशिया कप का पहला मैच

इस बार महिला एशिया कप का पहला मैच 28 अगस्त यानी दिन शुक्रवार से शुरू हो रहा है। इस दफा एशिया कप दुबई में खेला जा रहा है। पहले दिन यानी 28 तारीख को थाईलैंड और हांगकांग चाइना की टीमें आपस में​​​ भिड़ती हुई नजर आएंगी। भारतीय टीम अपना पहला मैच 30 अगस्त को थाईलैंड के खिलाफ खेलती हुई दिखाई देगी। ये मैच भारतीय समय अनुसार शाम को आठ बजे से शुरू होगा। 

भारत और पाकिस्तान के बीच 5 सितंबर को दुबई में खेला जाएगा महामुकाबला

भारत और पाकिस्तान को एक ही ग्रुप में रखा गया है। इसलिए लीग फेज में ही इसका मैच खेला जाएगा। भारतीय महिला टीम अपना दूसरा मैच 3 सितंबर को हांगकांग चाइना के साथ खेलेगी। इसके बाद होगी महामुकाबले की बारी। भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मुकाबला 5 सितंबर दिन शनिवार को खेला जाएगा। मैच दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम पर खेला जाना है। ये भी भारतीय समय अनुसार शाम आठ बजे से शुरू हो जाएगा। 

10 और 11 सितंबर को सेमीफाइनल, 13 तारीख को खेला जाएगा फाइनल मैच

आठ टीमों के बीच होने वाले इस बार के एशिया कप का आखिरी लीग मैच 8 सितं​बर को हो जाएगा। इसके बाद आएगी सेमीफाइनल की बारी। पहला सेमीफाइनल 10 सितंबर को होगा, वहीं दूसरा सेमीफाइनल 11 सितंबर को खेला जाएगा। 13 सितंबर को इसका फाइनल मैच खेला जाएगा। यानी भारत और पाकिस्तान के बीच एक मैच तो पक्का है, अगर टीमें आगे जाती हैं तो फिर दूसरा मैच भी देखने के लिए मिल सकता है। 

हरमनप्रीत करेंगी टीम इंडिया की कप्तानी, जेमिमा रोड्रिग्स हो चुकी हैं बाहर

भारतीय टीम की कप्तानी एक बार फिर से हरमनप्रीत कौर करती हुई दिखाई देंगी। जब टीम का ऐलान किया गया था, तब जेमिमा रोड्रिग्स भी इसमें शामिल थीं, लेकिन चोटिल होने की वजह से वे ना केवल एशिया कप से ​बल्कि एशियन गेम्स से भी बाहर हो गई हैं। द हंड्रेड में खेलते वक्त उन्हें हैमस्ट्रिंग हुई है। भारतीय टीम को इससे करारा झटका लगा है। उनकी जगह प्रतीका रावल को टीम में जगह दी गई है। 

एशिया कप के लिए महिला भारतीय क्रिकेट टीम: हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उपकप्तान), शेफाली वर्मा, भारती फुलमाली, दीप्ति शर्मा, ऋचा घोष, जी. कमलिनी, अरुंधति रेड्डी, प्रेमा रावत, राधा यादव, श्री चरणी, रेणुका ठाकुर, नंदनी शर्मा, क्रांति गौड़, प्रतीक रावल। 

महिला एशिया कप के लिए भारत का शेड्यूल 

भारत बनाम थाईलैंड : 30 अगस्त

भारत बनाम हांगकांग चाइना : 3 सितंबर 
भारत बनाम पाकिस्तान : 5 सितंबर

यह भी पढ़ें 

सांसत में फंसी थी शुभमन गिल की जान, एक- एक रन पड़ रहा था भारी, तभी संजीवनी लेकर आया नया खिलाड़ी

श्रीलंका ने कितनी बार झेला है फॉलोऑन, क्या इसके बाद भी हार जाएगी टीम इंडिया

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल