A
Hindi News खेल क्रिकेट पाकिस्तानी चयनकर्ता को नहीं पच रही बुमराह की सक्सेस, अपने संदिग्ध एक्शन गेंदबाज उस्मान तारिक से कर रहे तुलना

पाकिस्तानी चयनकर्ता को नहीं पच रही बुमराह की सक्सेस, अपने संदिग्ध एक्शन गेंदबाज उस्मान तारिक से कर रहे तुलना

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में पाकिस्तान ने अपने संदिग्ध गेंदबाजी एक्शन वाले बॉलर उस्मान तारिक को लेकर काफी हौव्वा बनाया था, लेकिन वह बिल्कुल भी अपना प्रभाव छोड़ने में कामयाब नहीं हो सके। वहीं अब पाकिस्तानी टीम के चयनकर्ता ने एक ऐसा बेतुका बयान दिया है जिससे उनकी मानसिक स्थिति का आकलन किया जा सकता है।

Jasprit Bumrah And Usman Tariq- India TV Hindi Image Source : AP जसप्रीत बुमराह और उस्मान तारिक

टी20 वर्ल्ड कप 2026 को खत्म हुए अभी कुछ दिन ही हुए हैं, जिसको भारतीय टीम जीतने में कामयाब रही। टीम इंडिया के शानदार प्रदर्शन की तारीफ जहां पूरे वर्ल्ड क्रिकेट में देखने को मिल रही है तो वहीं पाकिस्तान को ये बिल्कुल भी नहीं पच रहा है। पाकिस्तानी क्रिकेट टीम के चयनकर्ता आकिब जावेद जिन्होंने विश्व कप में अपनी टीम के शर्मनाक प्रदर्शन को लेकर 14 मार्च को प्रेस कॉन्फ्रेंस की जिसमें उन्होंने टीम इंडिया के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत को लेकर ऐसा बेतुका बयान दिया जिससे उनकी मानसिक स्थिति का आकलन किया जा सकता है।

जसप्रीत बुमराह को बताया तेज गेंदबाजों का उस्मान तारिक

पाकिस्तान ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 का आगाज होने से पहले अपने संदिग्ध एक्शन वाले गेंदबाज उस्मान तारिक को लेकर काफी हौव्वा बनाया था कि वह उन्हें इस ट्रॉफी को जिताने में सबसे बड़ी भूमिका निभाने वाले हैं। हालांकि इसके बिल्कुल उलट देखने को मिला, जिसमें उस्मान तारिक को वर्ल्ड कप में बड़ी टीमों के खिलाफ हुए मुकाबले में काफी पिटाई हुई। अब पाकिस्तानी टीम की चयन समिति के सदस्य आकिब जावेद ने बुमराह को लेकर कहा कि आज के दौर में जसप्रीत बुमराह को छोड़कर टी20 वर्ल्ड कप 2026 में कोई ऐसा गेंदबाज नहीं था जिसको मार न पड़ी हो। हालांकि, अब उसको भी मार पड़नी शुरू हो गई। बुमराह का एक्शन नॉर्मल गेंदबाजों से अलग है। मैं कहता हूं कि वह तेज गेंदबाजों का उस्मान तारिक है। वह इतनी तेज कराता है कि किसी बल्लेबाज को समझने का मौका नहीं मिलता की वह शॉट खेलने के लिए खुद को तैयार कर सके।

बिल्कुल ही अजीबोगरीब है तुलना

जसप्रीत बुमराह को लेकर आकिब जावेद ने जित तरह से उनकी तुलना की है वह पूरी तरह से अजीबोगरीब है। बुमराह की गिनती वर्ल्ड क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट के सबसे खतरनाक तेज गेंदबाजों में की जाती है। वहीं उस्मान तारिक को लेकर बात की जाए तो वह जहां सिर्फ टी20 क्रिकेट में खेलते हुए दिखे हैं तो वहीं उनके गेंदबाजी एक्शन को लेकर लगातार सवाल भी उठते हैं, जिसमें तीन बार उनको अपने एक्शन की जांच करवानी पड़ी है। ऐसे में उनका करियर अब अधिक लंबा भी नहीं दिखता है कि वह अगले टी20 वर्ल्ड कप तक पाकिस्तानी स्क्वाड का हिस्सा रह पाएंगे।

ये भी पढ़ें

BCCI Naman Awards 2026: BCCI करेगा प्लेयर्स को सम्मानित, तीन दिग्गज को मिलेगा लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड

एक्शन मोड में PCB, जिम्बाब्वे के गेंदबाज के खिलाफ ले सकता है लीगल एक्शन, IPL के लिए PSL को छोड़ने का किया फैसला

Latest Cricket News