1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. BCCI Naman Awards 2026: BCCI करेगा प्लेयर्स को सम्मानित, तीन दिग्गज को मिलेगा लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड

BCCI Naman Awards 2026: BCCI करेगा प्लेयर्स को सम्मानित, तीन दिग्गज को मिलेगा लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड

 Reported By: Samip Rajguru Edited By: Hitesh Jha
 Published : Mar 14, 2026 12:56 pm IST,  Updated : Mar 14, 2026 12:59 pm IST

BCCI Naman Awards 2026: बीसीसीआई ने नमन अवॉर्ड्स 2026 के विनर्स का ऐलान कर दिया है। बोर्ड की तरफ से इस अवॉर्ड फंक्शन के दौरान एक्टिव खिलाड़ियों, पूर्व खिलाड़ियों, कोच और अंपायरों को सम्मानित किया जाएगा।

Rahul Dravid- India TV Hindi
राहुल द्रविड़ Image Source : AP

BCCI Naman Awards 2026: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने इंडियन क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन और योगदान देने वाले प्लेयर्स के लिए नमन अवॉर्ड्स 2026 का आयोजन करने जा रही है। यह अवॉर्ड फंक्शन का आयोजन 15 मार्च 2026 को नई दिल्ली में होगा। BCCI की तरफ से ये अवॉर्ड हर साल एक्टिव खिलाड़ियों, पूर्व खिलाड़ियों, कोच और अंपायरों को अलग-अलग कैटेगरी में दिए जाते हैं। बीसीसीआई ने इस साल कौन से खिलाड़ी को कौन सा अवॉर्ड दिया है, इसका ऐलान हो गया है।

शुभमन गिल को मिलेगा पॉली उमरीगर अवॉर्ड 

BCCI ने ऐलान किया है कि भारतीय टेस्ट और वनडे टीम के कप्तान शुभमन गिल को पॉली उमरीगर अवॉर्ड से नवाजा जाएगा। यह अवॉर्ड मेंस क्रिकेट में बेस्ट इंटरनेशनल क्रिकेटर के लिए होता है। शुभमन गिल को लगातार दूसरी बार ये अवॉर्ड मिलेगा। वहीं, स्मृति मंधाना को वुमेंस कैटेगरी में बेस्ट इंटरनेशनल क्रिकेटर का अवॉर्ड मिलेगा। स्मृति को पांचवीं बार इस अवॉर्ड से सम्मानित किया जाएगा।

तीन प्लेयर्स को मिलेगा लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड

इस साल के नमन अवॉर्ड में रोजर बिन्नी और राहुल द्रविड़ को 'कर्नल सी. के. नायडू लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड' से सम्मानित किया जाएगा। यह BCCI की तरफ से दिया जाने वाला सबसे बड़ा सम्मान है, जो भारतीय क्रिकेट में उत्कृष्ट योगदान के लिए दिया जाता है। वहीं वुमेंस कैटेगरी में मिताली राज को 'BCCI लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड फॉर विमेन' से सम्मानित किया जाएगा। यह भारत में महिला क्रिकेट के विकास और वैश्विक स्तर पर उसकी पहचान बनाने में उनके असाधारण योगदान को मान्यता देता है।

घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन करने वाले प्लेयर्स को भी किया जाएगा सम्मानित

घरेलू क्रिकेट में मुंबई की ईरा जाधव को जगमोहन दलमिया ट्रॉफी मिलेगी, जो घरेलू क्रिकेट में बेस्ट महिला क्रिकेटर को दिया जाता है। हरियाणा की शेफाली वर्मा को सीनियर घरेलू वनडे में बेस्ट महिला क्रिकेटर के लिए जगमोहन दलमिया ट्रॉफी से सम्मानित किया जाएगा। वहीं मुंबई के आयुष म्हात्रे को घरेलू लिमिटेड ओवर्स टूर्नामेंट में बेस्ट ऑलराउंडर के लिए लाला अमरनाथ अवॉर्ड से सम्मानित किया जाएगा। विदर्भ के हर्ष दुबे को रणजी ट्रॉफी में बेस्ट ऑलराउंडर के लिए लाला अमरनाथ अवॉर्ड मिलेगा। इनके अलावा, मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन (MCA) को फिर से बीसीसीआई घरेलू टूर्नामेंट में बेस्ट परफॉरमेंस का अवॉर्ड मिलेगा।

यह भी पढ़ें

सुपर जायंट्स फ्रेंचाइजी ने एडन मार्करम को सौंपी बड़ी जिम्मेदारी, अगले सीजन के लिए बनाया कप्तान

सलमान आगा के रन आउट पर विवाद पर अब बांग्लादेशी कप्तान ने तोड़ी चुप्पी, बताया क्यों उन्होंने गेंद को किया था थ्रो?

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल