1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. सुपर जायंट्स फ्रेंचाइजी ने एडन मार्करम को सौंपी बड़ी जिम्मेदारी, अगले सीजन के लिए बनाया कप्तान

सुपर जायंट्स फ्रेंचाइजी ने एडन मार्करम को सौंपी बड़ी जिम्मेदारी, अगले सीजन के लिए बनाया कप्तान

 Written By: Hitesh Jha
 Published : Mar 14, 2026 08:03 am IST,  Updated : Mar 14, 2026 08:05 am IST

साउथ अफ्रीका के टी20 कप्तान एडन मार्करम आगामी द हंड्रेड सीजन में मैनचेस्टर सुपर जायंट्स की कप्तानी करते हुए नजर आएंगे। द हंड्रेड के ऑक्शन में मैनचेस्टर की टीम ने उन्हें खरीदा।

Aiden Markram- India TV Hindi
एडन मार्करम Image Source : PTI

टी20 फॉर्मेट में साउथ अफ्रीका के कप्तान एडन मार्करम को मेनचेस्टर सुपर जायंट्स की टीम ने बड़ी जिम्मेदारी सौंप दी है। द हंड्रेड की टीम मेनचेस्टर ने आगामी सीजन के लिए एडन मार्करम को अपनी टीम का कप्तान नियुक्त किया है। मार्करम द हंड्रेड के ऑक्शन में सबसे महंगे विदेशी खिलाड़ी रहे। अब उनका तीन सुपर जायंट्स टीमों के साथ कॉन्ट्रैक्ट है, जिनमें लखनऊ (IPL) और डरबन (SA20) भी शामिल हैं। फ्रेंचाइजी के हेड कोच जस्टिन लैंगर ने कहा कि ऑक्शन में मार्करम उनके पहली प्राथमिकता थे।

एडन मार्करम की कप्तानी से प्रभावित हैं जस्टिन लैंगर

ESPNcricinfo की एक रिपोर्ट के मुताबिक द हंड्रेड के आगामी सीजन में मार्करम टीम की कप्तानी करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। इसको लेकर लैंगर ने कहा कि हमारी तीन टीमों में उनका होना बहुत अच्छा है। वे एक शानदार खिलाड़ी हैं, बेहतरीन इंसान हैं, और उनमें असली कप्तान बनने की क्षमता है। कप्तानी उनके खेल का एक ऐसा पहलू है जो हमें सबसे ज्यादा पसंद है।

हैरी ब्रूक को लेकर डेनियल विटोरी ने क्या कहा?

इंग्लैंड के व्हाइट-बॉल कप्तान ब्रूक ने T20 वर्ल्ड कप के दौरान कहा था कि इस साल 'द हंड्रेड' में वह सनराइजर्स की कप्तानी शायद नहीं करेंगे। वह पहले ही दो सीजन तक नॉर्दर्न सुपरचार्जर्स की कप्तानी कर चुके हैं, जब एंड्रयू फ्लिंटॉफ टीम के हेड कोच थे। लेकिन वेटोरी ने कहा कि उन्हें अब भी उम्मीद है कि ब्रूक उनकी टीम की कप्तानी कर सकते हैं। द हंड्रेड के ऑक्शन के बाद विटोरी ने कहा कि मुझे लगता है कि उन्हें यह टीम पसंद है, इसलिए शायद हम उन्हें मनाकर टीम में शामिल कर सकें। हम बस इंतजार करेंगे और देखेंगे कि वह कप्तानी के लिए तैयार होते हैं या नहीं।

तीन टीमों के कप्तान का हो चुका है ऐलान

ऑक्शन से पहले मेंस की तीन टीमों के कप्तानों का ऐलान हो चुका था। फिल सॉल्ट वेल्श फायर की कप्तानी करेंगे वहीं जैकब बेथेल बर्मिंघम फीनिक्स के कप्तान होंगे। सैम करन को MI लंदन की टीम ने अपना कप्तान नियुक्त किया है। ट्रेंट रॉकेट्स की कप्तानी के लिए सैम बिलिंग्स सबसे पसंदीदा उम्मीदवार हैं, लंदन स्पिरिट के लिए लियाम लिविंगस्टोन और डेविड विली प्रमुख दावेदार हैं, और सदर्न ब्रेव किसी विदेशी खिलाड़ी को कप्तान नियुक्त कर सकती है। सनराइजर्स की टीम आगामी द हंड्रेड के सीजन में टूर्नामेंट के पहले दिन 21 जुलाई को MI लंदन के खिलाफ मुकाबला खेलेगी। इस टूर्नामेंट का फाइनल 16 अगस्त को होगा।

यह भी पढ़ें

VIDEO: सलमान आगा की बेवकूफी, बांग्लादेश से दोस्ती निभाने के चक्कर में हो गए 'कुर्बान'

काव्या मारन ने जिस अबरार अहमद पर लुटा दिए करोड़ों, वो पाकिस्तानी टीम से हो गया बाहर

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल