1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. काव्या मारन ने जिस अबरार अहमद पर लुटा दिए करोड़ों, वो पाकिस्तानी टीम से हो गया बाहर

काव्या मारन ने जिस अबरार अहमद पर लुटा दिए करोड़ों, वो पाकिस्तानी टीम से हो गया बाहर

 Written By: Pankaj Mishra
 Published : Mar 13, 2026 04:57 pm IST,  Updated : Mar 13, 2026 04:57 pm IST

काव्या मारन ने अबरार अहमद को दो करोड़ से अधिक रकम खर्च कर अपने पाले में किया, लेकिन अब उन्हें पाकिस्तानी टीम से ही बाहर कर दिया गया है।

abrar ahmad- India TV Hindi
अबरार अहमद Image Source : AP

काव्या मारन इस वक्त चर्चा में हैं। वैसे तो जब आईपीएल होता है, जब काव्या खूब सुर्खियां बटोरती हैं, लेकिन इस बार उनकी आईपीएल से पहले ही बात हो रही है। आईपीएल का पहला मैच 28 मार्च को है, जब काव्या की टीम सनराइजर्स हैदराबाद मैच खेलेगी। इस बीच द हंड्रेड में सनराइजर्स लीड्स के लिए पाकिस्तानी गेंदबाज अबरार अहमद को उन्होंने खरीद लिया है। इसको लेकर जबरदस्त विरोध हो रहा है। 

सनराइजर्स लीड्स ने अबरार पर दो करोड़ से अधिक खर्च किए

द हंड्रेड के लिए जब गुरुवार को नीलामी हुई तो अचानक उस वक्त हंगामा बरप गया, जब पता चला कि सनराइजर्स लीड्स ने पाकिस्तान के स्पिन गेंदबाज अबरार अहमद को अपने पाले में कर लिया। काव्या मारन इस दौरान नीलामी के वक्त मौजूद थीं और ऐसा लगता है कि उनकी सहमति से ही अबरार अहमद को खरीदा गया है। अबरार पर सनराइसर्ज से दो करोड़ से भी अधिक की रकम देकर अपने साथ किया है। लेकिन मजे की बात ये है कि इस नीलामी के अगले दिन जब पाकिस्तानी मैच के लि मैदान में उतरी तो अबरार अहमद टीम से बाहर कर दिए गए। 

पाकिस्तान बनाम बांग्लादेश दूसरे वनडे की प्लेइंग इलेवन से बाहर हुए अबरार अहमद

पाकिस्तान क्रिकेट टीम इस वक्त बांग्लादेश के दौरे पर है, जहां तीन वनडे मैचों की सीरीज खेली जा रही है। टी20 विश्व कप 2026 के बाद ये पहली इंटरनेशनल सीरीज है। सीरीज के पहले मैच में पाकिस्तानी टीम को शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा था। इसके बाद जब आज यानी शुक्रवार को दूसरा मुकाबला शुरू हुआ तो टॉस के वक्त टीम के कप्तान शाहीन शाह अफरीदी ने बताया कि टीम की प्लेइंग इलेवन में एक ​बदलाव किया गया है। अबरार अहमद आज का मैच नहीं खेल रहे हैं। 

आखिर क्यों टीम से बाहर हुए अबरार

कप्तान शाहीन शाह अफरीदी की बात ने सभी को चौंका दिया। जिस खिलाड़ी पर काव्या मारन की सनराइजर्स लीड्स ने दो करोड़ से ज्यादा की बोली लगा दी, उसे पाकिस्तानी कप्तान ने अपनी ही टीम की प्लेइंग इलेवन से हटा दिया। हालांकि शाहीन ने कहा कि अबरार अहमद को आराम दिया गया है, लेकिन इसके कई मायने निकाले जा रहे हैं। अब ये तो अंदर की बात है कि आखिर हुआ क्या है। लेकिन फिलहाल ये तो पक्का है कि आने वाले दिनों में ये मामला और भी तूल पकड़ सकता है। खास तौर पर जब आईपीएल का आगाज होगा तो हंगामा बढ़ सकता है। 

यह भी पढ़ें 

सनराइजर्स ने अबरार अहमद को खरीदा तो हुआ बवाल, BCCI का पहला बयान आया सामने

आईपीएल में नहीं टूटा साल 2013 का रिकॉर्ड, अब तक याद किया जाता है मुकाबला

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल