Friday, March 13, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. आईपीएल में नहीं टूटा साल 2013 का रिकॉर्ड, अब तक याद किया जाता है मुकाबला

आईपीएल में नहीं टूटा साल 2013 का रिकॉर्ड, अब तक याद किया जाता है मुकाबला

Written By: Pankaj Mishra @pankajplmishra Published : Mar 13, 2026 03:00 pm IST, Updated : Mar 13, 2026 03:00 pm IST

आईपील का फिर से आगाज होने का है। इससे पहले कि नया सीजन शुरू हो, आपको इंडियन प्रीमियर लीग के कुछ ऐतिहासिक कीर्तिमानों के बारे में पता होना चाहिए।

chris gayle- India TV Hindi
Image Source : AFP क्रिस गेल

आईपीएल का नया सीजन इसी महीने शुरू हो जाएगा। बीसीसीआई ने ऐलान कर दिया है कि इस साल का पहला मुकाबला 28 मार्च को खेला जाएगा। इसमें आरसीबी और सनराइजर्स हैदराबाद की टीमें आमने सामने होंगी। इस बीच जब तक आईपीएल का आगाज हो, आपको कुछ ऐसे कीर्तिमानों के बारे में जानना चाहिए, जो कई साल पहले बने ​थे और अब तक टूटे नहीं हैं। हो सकता है कि आने वाले सालों में भी शायद ही टूट पाएं। उन्हीं में एक रिकॉर्ड हम आपके लिए लेकर आए हैं। 

आईपीएल 2013 में खेला गया था ऐतिहासिक मुकाबला

साल था 2013। आईपीएल का 31वां मुकाबला आरसीबी और पुणे वॉरियर्स के बीच शुरू हुआ। आरसीबी की ओर से पारी का आगाज करने के लिए क्रिस गेल और तिलकरत्ने दिलशान मैदान पर आए। दोनों ने बल्लेबाजी शुरू की तो रुकने का नाम ही नहीं लिया। एक तरफ क्रिस गेल धमाकेदार बल्लेबाजी कर रहे थे, वहीं दूसरी और दिलशान शांति से सब देख रहे थे। देखते ही देखते क्रिस गेल ने अपना शतक पूरा और उसके बाद भी विस्फोटक बल्लेबाजी जारी रखी। आरसीबी का पहला विकेट तब गिरा, जब आरसीबी का स्कोर 14वें ओवर में 167 रन हो चुका था। ​दिलशान 33 रन बनाकर आउट हुए। इससे समझा जा सकता है कि गेल ने कैसी बल्लेबाजी की। 

क्रिस गेल ने खेली थी 175 रनों की नाबाद पारी 

​दुनिया के सबसे विस्फोटक बल्लेबाजों में से एक क्रिस गेल ने उस मैच में 175 रनों की पारी खेली थी। खास बात ये रही कि वे आउट भी नहीं हुए और नाबाद गए। इसके लिए उन्होंने केवल 66 बॉल का सामना किया। उन्होंने 13 चौके और 17 छक्के ठोके थे। ये 175 रनों की पारी अब तक आईपीएल इतिहास की सबसे बड़ी पारी  है। इस रिकॉर्ड को तोड़ना तो दूर की बात है, अब तक इसके करीब भी कोई नहीं पहुंचा है। इस रिकॉर्ड को करीब 13 साल हो गए हैं। पता नहीं ये कभी टूटेगा भी कि नहीं। 

आईपीएल का दूसरा सबसे बड़ा स्कोर 141 रन का

गेल की इस 175 रनों की पारी के बाद आईपीएल का दूसरा सबसे बड़ा स्कोर 141 रनों का है, इससे समझा जा सकता है कि गेल का रिकॉर्ड कितना बड़ा है। अभिषेक शर्मा ने 141 रनों की पारी खेली थी। गेल का ये रिकॉर्ड अगर आने वाले सालों में टूटा तो ये किसी करिश्मे से कम नहीं होगा। 

यह भी पढ़ें  

IPL 2026: आरसीबी के लिए बैड न्यूज, एक खिलाड़ी के खेलने पर गहराया सस्पेंस

केकेआर से भी एसआरएच ने कुछ नहीं सीखा, बहुत भारी पड़ेगी काव्या मारन की ये चूक

Latest Cricket News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल

Advertisement

लाइव स्कोरकार्ड

Advertisement
Advertisement