1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. बाबर की कप्तानी बरकरार, पाकिस्तानी टीम में हुआ बड़ा फेरबदल, श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए घोषित हुआ स्क्वॉड

बाबर की कप्तानी बरकरार, पाकिस्तानी टीम में हुआ बड़ा फेरबदल, श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए घोषित हुआ स्क्वॉड

पाकिस्तान ने श्रीलंका के खिलाफ नवंबर महीने की शुरुआत में होने वाली 2 मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए स्क्वॉड का ऐलान कर दिया है, जिसमें बाबर आजम की कप्तानी तो बरकरार है तो वहीं टीम में तीन नए खिलाड़ियों को जगह मिली है।

Babar Azam- India TV Hindi
Image Source : AFP बाबर आजम

पाकिस्तान क्रिकेट टीम अभी अपने घर पर वनडे ट्राई सीरीज खेल रही है, जिसके खत्म होने के बाद उन्हें नवंबर महीने की शुरुआत में अपने घर पर श्रीलंका के खिलाफ 2 मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है, जिसमें पहला मैच 9 नवंबर से रावलपिंडी में जबकि दूसरा मुकाबला 17 नवंबर से लाहौर के स्टेडियम में खेला जाएगा। पाकिस्तानी क्रिकेट बोर्ड की तरफ से इस टेस्ट सीरीज के लिए 14 सदस्यों की शुरुआती स्क्वॉड का ऐलान किया गया है, जिसमें बाबर आजम की कप्तानी तो बरकरार है लेकिन पूर्व कप्तान शान मसूद को जगह नहीं मिली है, जबकि तीन नए खिलाड़ियों को शामिल किया गया है।

सलमान आगा की हुई वापसी, ताहा, मिन्हास और सुलेमान को पहली बार मिली जगह

श्रीलंका के खिलाफ 2 मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए पीसीबी की तरफ से जो स्क्वॉड का ऐलान किया गया है उसमें अब्दुल्ला फजल, अराफात मिन्हास, अजान अवैस, मोहम्मद अब्बास, विकेटकीपर मोहम्मद गाजी गोरी, साद बेग, रजाउल्लाह और सऊद शकील अपनी जगह बरकरार रखने में कामयाब रहे हैं। वहीं इंग्लैंड दौरे के बीच वापस घर भेजे जाने वाले सलमान आगा की फिर से टेस्ट स्क्वॉड में वापसी हुई है। इसके अलावा तीन नए बल्लेबाजों को शामिल किया गया है, जिसमें बाएं हाथ के मोहम्मद ताहा के अलावा दाएं हाथ के समीर मिन्हास तथा मोहम्मद सुलेमान का नाम शामिल है। पाकिस्तानी स्क्वॉड में दो तेज गेंदबाजों को भी शामिल किया जाएगा जिसका फैसला श्रीलंका के खिलाफ होने वाले अभ्यास मुकाबले के बाद लिया जाएगा।

पाकिस्तान का श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के स्क्वॉड

बाबर आजम (कप्तान), अब्दुल्ला फजल, अली उस्मान, अराफात मिन्हास, अजान अवैस, मोहम्मद अब्बास, मोहम्मद गाजी गोरी (विकेटकीपर), मोहम्मद सुलेमान, मोहम्मद ताहा, रजाउल्लाह, साद बेग (विकेटकीपर), सलमान अली आगा, समीर मिन्हास, सऊद शकील।

WTC में पाकिस्तान की हालत है खराब

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 के संस्करण में पाकिस्तानी टीम की हालत काफी खराब बनी हुई है, जिसमें वह अभी अंतिम पायदान पर है जहां से उनके लिए फाइनल में पहुंचना अब लगभग नामुमकिन है। पाकिस्तानी टीम ने WTC के इस संस्करण में कुल 9 मुकाबले खेले हैं और उसमें से सिर्फ 2 को ही जीतने में कामयाब हो सकी है। वहीं ऐसे में उनके लिए श्रीलंका के खिलाफ होने वाली टेस्ट सीरीज में खुद की रैंकिंग को थोड़ा बेहतर करने का मौका जरूर रहेगा।

ये भी पढ़ें

टेस्ट सीरीज से पहले खुली भारतीय बैटिंग की पोल, पांच बल्लेबाजों का नहीं खुला खाता, इंडिया ए 113 पर ऑलआउट

मुंबई इंडियंस ने IPL 2027 से पहले किया बड़ा ऐलान, 14999 रन बनाने वाले पोलार्ड को बनाया हेड कोच

Latest Cricket News