पाकिस्तान की टीम को हाल में ही खत्म हुए बांग्लादेश के दौरे पर खेली गई 2 मैचों की टेस्ट सीरीज में क्लीन स्वीप का सामना करना पड़ा। इस सीरीज में पाकिस्तानी टीम अपनी पूरी फुल स्ट्रेंथ के साथ खेल रही थी, लेकिन इसके बावजूद उनके कई स्टार खिलाड़ी मैदान पर उम्मीद के अनुसार प्रदर्शन दिखाने में कामयाब नहीं हो सके। बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज से ठीक पहले पाकिस्तानी टीम के हेड कोच की पोजीशन को संभालने वाले पूर्व खिलाड़ी सरफराज अहमद के लिए इस नई जिम्मेदारी के साथ शुरुआत काफी खराब रही जिसमें अब एक रिपोर्ट में सामने आया है कि टेस्ट सीरीज में हार के बाद वह ड्रेसिंग रूम के अंदर प्लेयर्स पर काफी भड़के हुए नजर आए। वहीं इसी के साथ पाकिस्तानी टेस्ट कप्तान शान मसूद की भी इस सीरीज में हार के बाद कुर्सी जाना लगभग तय माना जा रहा है।
बाबर-शान सहित कई सीनियर खिलाड़ियों पर भड़के सरफराज अहमद
बांग्लादेश के खिलाफ पाकिस्तानी टीम ने टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला सिलहट के मैदान पर खेला था जिसमें उन्हें 78 रनों से हार का सामना करना पड़ा था। इस मैच के खत्म होने के बाद टेलीकॉम एशिया की रिपोर्ट के अनुसार पाकिस्तानी टीम के नए हेड कोच सरफराज अहमद ने ड्रेसिंग रूम के अंदर टीम मीटिंग में बाबर आजम, मोहम्मद रिजवान, इमाम उल हक, सलमान अली आगा और सऊद शकील समेत सभी खिलाड़ियों को जमकर फटकार लगाई। हार के बाद हुई बैठक में सरफराज अहमद ने कहा कि खिलाड़ियों को टीम के लिए खेलना चाहिए, अपने लिए नहीं। यह साफ नजर आया कि खिलाड़ी खुद के लिए खेल रहे थे। व्यक्तिगत प्रदर्शन करना अच्छी बात है, लेकिन इससे टीम का कितना फायदा हो रहा इसे भी ध्यान में रखना चाहिए, सिर्फ खिलाड़ी को अपने लिए खेलना चाहिए।
दूसरी टीमें आगे जा रही और हम पीछे
वर्ल्ड क्रिकेट में मौजूदा समय में पाकिस्तानी टीम की हालत देखी जाए तो वह काफी निचले स्तर पर देखने को मिलती है, जिसकी सबसे बड़ी वजह उनके प्रदर्शन लगातार जारी गिरावट है। इसको लेकर सरफराज अहमद ने टीम मीटिंग में कहा कि हमारी टीम की हालत देखिए जिसमें हम लगातार पीछे जा रहे हैं तो वहीं दूसरी टीमें हमसे काफी आगे निकल गई हैं।
शान मसूद की खतरे में कप्तानी
पाकिस्तानी टीम के टेस्ट कप्तान शान मसूद जब से इस जिम्मेदारी को संभाला है उसके बाद से स्थिति में कोई खास बदलाव देखने को नहीं मिला जिसमें 16 मैचों में से पाकिस्तान को 12 टेस्ट मैचों में हार का सामना करना पड़ा है। बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज में भी उनकी रणनीति काफी आलोचना के घेरे में रही जहां अहम मौकों पर वह डीआरएस लेने से बचते हुए नजर आए। इसको लेकर सरफराज काफी खफा नजर आए जिसमें अब ऐसी उम्मीद लगाई जा रही है कि शान मसूद को कप्तानी की जिम्मेदारी से अगली टेस्ट सीरीज से पहले हटाया जा सकता है और उनकी जगह पर सलमान आगा इस जिम्मेदारी को संभालने के लिए रेस में सबसे आगे माने जा रहे हैं।
ये भी पढ़ें
MI vs RR मैच के आखिरी ओवर में हुआ जमकर ड्रामा, नो बॉल डालना शार्दुल को पड़ा महंगा
KKR को इस खिलाड़ी ने लगाया तगड़ा चूना, एक गेंद की कीमत पड़ी 2 करोड़ 25 लाख रुपये
Latest Cricket News