1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IND vs PAK: पहले ही राउंड से बाहर हो जाएगा पाकिस्तान, टीम इंडिया से ना खेलना पड़ेगा कितना भारी?

IND vs PAK: पहले ही राउंड से बाहर हो जाएगा पाकिस्तान, टीम इंडिया से ना खेलना पड़ेगा कितना भारी?

पाकिस्तान की सरकार ने टी20 वर्ल्ड कप को लेकर जो फैसला किया है, उससे उन्हें बहुत ज्यादा नुकसान हो सकता है। टीम इस आईसीसी टूर्नामेंट के पहले ही राउंड से बाहर हो सकता है।

india vs pakistan- India TV Hindi
Image Source : AP भारत बनाम पाकिस्तान

पाकिस्तान ने टी20 विश्व कप 2026 के पहले राउंड से ही बाहर होने की अपनी स्क्रिप्ट खुद ही लिख ली है। पाकिस्तान ने ऐलान किया है कि वो विश्व कप में हिस्सा लेने श्रीलंका तो जाएगा, लेकिन भारत के खिलाफ 15 फरवरी को होने वाले मुकाबले से खुद को बाहर रखेगा। इससे पाकिस्तान पर बहुत बुरा असर पड़ेगा। साथ ही इस बात की भी संभावना है कि वो पहले ही राउंड से बाहर हो जाए। 

इस वक्त जोरों पर चल रही हैं टी20 विश्व कप की तैयारी

टी20 विश्व कप 2026 में भारत बनाम पाकिस्तान मैच होना है। इसके लिए आईसीसी और ब्रॉडकास्टर अपनी अपनी तैयारी में लगे हुए हैं, इसी बीच पाकिस्तान की ओर से भारत के खिलाफ मैच को लेकर जो बहिष्कार का ऐलान किया गया है, वो समझ से परे है। हालां​कि इससे सबसे ज्यादा नुकसान पाकिस्तान को ही होगा। 

पाकिस्तान को होगा दो अंकों का नुकसान, नेट रन रेट भी माइनस में चला जाएगा

भारत और पाकिस्तान को टी20 विश्व कप के जिस ग्रुप में रखा गया है, उसमें इन दो टीमों के अलावा नीदरलैंड्स, यूएसए और नामीबिया की टीमें शामिल हैं। यानी पाकिस्तान अगर भारत से नहीं खेलेगा तो बाकी तीन टीमें से उसे भिड़ना होगा। भारत के खिलाफ ना खेलने से पाकिस्तान के हाथ से दो अंक तो जाएंगे ही, साथ ही उसका नेट रन रेट पर भी बहुत ज्यादा नुकसान होगा। एक ही मैच न खेलने से पाकिस्तान का नेट रन रेट माइनस में चला जाएगा। जो तीन मैच जीतने के बाद भी प्लस में नहीं होगा। बाकी तीन टीमों की बात करें तो यूएसए की टीम पहले भी पाकिस्तान को हरा चुकी है। अगर एक बार फिर कहीं ये उलटफेर हुआ तो पाकिस्तानी टीम पहले ही राउंड से बाहर हो जाएगी। 

बारिश के कारण रद भी हो सकता है पाकिस्तान का कोई मुकाबला

टी20 विश्व कप के हर ग्रुप में चार पांच पांच टीमों को रखा गया है। हर ग्रुप से टॉप 2 में रहने वाली टीमें अगले राउंड में एंट्री करेंगी। अगर पाकिस्तान एक ही मैच हार तो उनका खेल खत्म हो जाएगा। इतना ही नहीं, अगर कोई मैच बारिश के कारण नहीं हुआ तो भी पाकिस्तान को भारी नुकसान होगा। पाकिस्तान के मैच श्रीलंका में खेले जाएंगे। वहां इस वक्त बारिश होती है। एक भी मुकाबला अगर बारिश के कारण रद हुआ तो पाकिस्तानी टीम के बाहर होने की संभावना काफी प्रबल हो जाएगी। देखना होगा कि आने वाले वक्त में पीसीबी और पाकिस्तान की सरकार इस पूरे मामले को लेकर क्या फैसला करती है। 

यह भी पढ़ें 

पाकिस्तान के दोहरे रवैये की खुल गई कलई, यहां खेलेंगे, लेकिन वहां नहीं

ICC Rankings: T20 सीरीज खत्म होने के बाद कैसी है भारत और न्यूजीलैंड की रैंकिंग, पाकिस्तान का ​हाल बहुत बुरा

Latest Cricket News