पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड कहें या फिर पाकिस्तान की सरकार। उसका दोहरा रवैया अब सामने आ गया है। पाकिस्तान ने भले ही टी20 विश्व कप में भारत के खिलाफ खेलने से मना कर दिया हो, लेकिन बाकी टूर्नामेंट में उसे भारत के खिलाफ खेलने में कोई ऐतराज नहीं है। पाकिस्तान की ये कारस्तानी पूरी दुनिया देख रही है। अब पाकिस्तान का यही अड़ियाल रवैया जारी रहा तो आईसीसी उस पर कड़ा एक्शन लेने के मूड में है।
अंडर 19 विश्व कप में एक फरवरी को ही खेला गया भारत बनाम पाकिस्तान मैच
पाकिस्तान ने उस वक्त टी20 विश्व कप में भारत के खिलाफ खेलने से मना किया, जब अंडर 19 विश्व कप में भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला खेला जा रहा था। ये मैच काफी पहले ही तय हो गया था। उसके बाद ये एक फरवरी को खेला गया। ये मैच भारत और पाकिस्तान के लिए इसलिए अहम था, क्योंकि उसी से ये तय होना था कि सेमीफाइनल में जाने वाली चौथी टीम कौन सी होगी। अंडर 19 विश्व कप में पाकिस्तानी टीम खेलती हुई नजर आई। जबकि यहां भी टीम इंडिया ने पाकिस्तानी प्लेयर्स से हाथ मिलाने से मना कर दिया था। इतनी बेइज्जती झेलने के बाद भी पाकिस्तान ने ये मैच खेला, क्योंकि उसे सेमीफाइनल में जाने की उम्मीद नजर आ रही थी।
मैच हारने की आशंका के बीच पाकिस्तान ने अचानक लिया फैसला
इसके बाद जैसे ही ये तय हुआ कि ये अब ये मैच पाकिस्तानी टीम हार रही है, उसके तुरंत बाद ये पाकिस्तान सरकार का ये बयान आ गया कि वे 15 फरवरी को होने वाले टी20 विश्व कप 2026 से मैच से बाहर हो रहे हैं। जब युवा टीम से पाकिस्तान नहीं जीत पाया तो सीनियर टीम से कैसे जीतेगी, ये समझने की बात है।
एशिया कप 2025 में टीम इंडिया ने दी थी लगातार तीन बार पाकिस्तान को पटकनी
ज्यादा दूर जाने की जरूरत नहीं है। अभी पिछले सात सितंबर में जब एशिया कप के दौरान भारत और पाकिस्तान के बीच तीन मुकाबले हुए थे, तब तीन के तीन मुकाबले भारतीय टीम ने जीतकर खिताब भी अपने नाम किया था। इसके बाद भी पाकिस्तानी टीम की काफी तौहीन हुई थी। अब पूरी दुनिया को पता चल गया है कि पाकिस्तान का दोहरा रवैया कैसा है। अगर पाकिस्तान को भारत के साथ मैच नहीं खेलना है तो फिर किसी भी स्तर पर नहीं खेलना चाहिए। ये कैसे संभव है कि कहीं खेलेंगे और कहीं नहीं खेलेंगे।
आईसीसी उठा सकता है सख्त कदम
अब पाकिस्तान की टीम अगर 15 फरवरी को होने वाला मुकाबले से बाहर होती है तो फिर ये तय है कि आईसीसी की ओर से कड़े कदम उठाए जाएंगे। उम्मीद है कि जल्द ही आईसीसी पीसीबी से बात करेगे और जो भी फाइनल निर्णय होगा, उसके बाद आगे की कार्यवाही की जाएगी। कुल मिलाकर इस मैच के बहिष्कार से पाकिस्तान और पीसीबी को बड़ा नुकसान होने वाला है, इससे मुंह नहीं मोड़ा जा सकता।
यह भी पढ़ें
IND vs PAK: पाकिस्तान में खौफ का माहौल, कहीं इसलिए तो भारत के खिलाफ मैच से नहीं हटा पीछे