1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. श्रीलंका सीरीज से पहले पाकिस्तानी क्रिकेटर के घर पर हुई ताबड़तोड़ फायरिंग, पुलिस ने शुरू की जांच

श्रीलंका सीरीज से पहले पाकिस्तानी क्रिकेटर के घर पर हुई ताबड़तोड़ फायरिंग, पुलिस ने शुरू की जांच

पाकिस्तान के युवा और तेज गेंदबाज नसीम शाह के घर पर बड़ा हमला हुआ है। उनके घर पर कुछ लोगों ने गोलियां चलाई हैं। बता दें कि नसीम इस वक्त पाकिस्तान टीम के साथ हैं।

Pakistan Cricket Team- India TV Hindi
Image Source : AP पाकिस्तान क्रिकेट टीम

श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज की शुरुआत से ठीक पहले पाकिस्तान के तेज गेंदबाज नसीम शाह के घर पर बड़ा हमला हुआ है। उनके घर पर गोलियां चली हैं। पाकिस्तानी क्रिकेटर नसीम शाह के जिस घर पर हमला हुआ है उसका नाम हुज्र है। उनका यह घर खैबर पख्तूनख्वा में स्थित है। जिस वक्त ये हमला हुआ उस वक्त नसीम का परिवार घर पर ही था। इस हमले में उनके घर को काफी नुकसान पहुंचा है। मिली जानकारी के मुताबिक, गोलीबारी में घर की खिड़की, पार्किंग एरिया और मेन गेट को नुकसान पहुंचा है।

परिवार के सभी लोग हैं सुरक्षित

बता दें कि जिस वक्त हमला हुआ उस वक्त नसीम शाह का परिवार घर के अंदर ही था। हालांकि, किसी को भी चोट नहीं आई है। परिवार के सभी लोग सही सलामत हैं। इस हमले के बाद पुलिस ने 5 लोगों को गिरफ्तार किया है। उनसे अब पुलिस पूछताछ कर रही है और पूरे मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने अब नसीम शाह के घर के बाहर सिक्योरिटी भी बढ़ा दी है। हालांकि अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि नसीम के छोटे भाई हुनेन शाह और उबैद शाह उस समय घर पर थे या नहीं।

पाकिस्तान टीम के साथ हैं नसीम शाह

जिस वक्त नसीम शाह के घर पर हमला हुआ, उस वक्त वह अपने परिवार के साथ मौजूद नहीं थे। नसीम पाकिस्तान टीम के साथ रावलपिंडी में थे। बता दें कि नसीम श्रीलंका के खिलाफ होने वाली 3 मैच की वनडे सीरीज का हिस्सा हैं, जिसका आगाज 11 नवंबर से होने वाला है। इसके बाद नसीम शाह पाकिस्तान, श्रीलंका और जिम्बाब्वे के बीच होने वाली ट्राई सीरीज में भी खेलते हुए नजर आएंगे।

11 नवंबर को खेला जाएगा पहला वनडे

पाकिस्तान क्रिकेट टीम आज श्रीलंका के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला वनडे मैच खेलेगी। पहला वनडे मैच 11 नवंबर को रावलिंपडी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। बाकी दो वनडे मैच भी इसी मैदान पर खेले जाने है। दूसरा वनडे मैच 13 नवंबर और तीसरा वनडे मैच 15 नवंबर को खेला जाएगा। इसके बाद एक टी-20 त्रिकोणीय सीरीज भी खेली जाएगी, जिसमें पाकिस्तान और श्रीलंका के अलावा जिम्बाब्वे की टीम भी शामिल है।

यह भी पढ़ें

मोहम्मद शमी को पीछे छोड़ेंगे जसप्रीत बुमराह, बस करना होगा छोटा सा काम

संजू सैमसन को नहीं मिलेगी चेन्नई की कप्तानी, CSK के पूर्व खिलाड़ी का बड़ा बयान आया सामने

Latest Cricket News