1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. पैट कमिंस ने रोक दिया टेम्बा बावुमा का विजय रथ, 12 टेस्ट के बाद पहली बार मिली हार

पैट कमिंस ने रोक दिया टेम्बा बावुमा का विजय रथ, 12 टेस्ट के बाद पहली बार मिली हार

टेम्बा बावुमा की कप्तानी में साउथ अफ्रीका को पहली टेस्ट हार का सामना करना पड़ा है। पैट कमिंस की कप्तानी वाली ऑस्ट्रेलिया टीम ने मैच 214 रन से जीत लिया है।

pat cummins- India TV Hindi
Image Source : AP पैट कमिंस

साउथ अफ्रीका के टेस्ट कप्तान टेम्बा बावुमा की जीत का सिलसिला आखिर खत्म हो गया है। टेम्बा को अपनी कप्तानी में पहली बार हार का सामना करना पड़ा है। इससे पहले उनकी कप्तानी में टीम ने 12 टेस्ट खेले थे, लेकिन एक में भी हार नहीं मिली, लेकिन अब पैट कमिंस की कप्तानी वाली ऑस्ट्रेलियाई टीम ने इसे रोक दिया है। तीन टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मैच जीतकर ऑस्ट्रेलिया ने सीरीज में लीड ले ली है। 

ऑस्ट्रेलिया ने साउथ अफ्रीका को 214 रन से हराया

ऑस्ट्रेलियाई टीम इस वक्त साउथ अफ्रीका के दौरे पर है, इस वक्त तीन टेस्ट मैचों की सीरीज चल रही है। पहला मैच ऑस्ट्रेलिया ने 214 रनों से जीत लिया है। इससे साउथ अफ्रीका की टीम आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप की अंक तालिका में दूसरे से तीन नंबर पर पहुंच गई है। ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम पहले नंबर पर बनी हुई है। न्यूजीलैंड की टीम तीसरे नंबर पर चली गई है। 

टेम्बा बावुमा की कप्तानी में साउथ अफ्रीका को 13वें मैच में मिली हार

इस बीच साउथ अफ्रीका के कप्तान टेम्बा बावुमा की बात की जाए तो उनकी टेस्ट में जीत का सिलसिला साल 2023 में वेस्टइंडीज के खिलाफ सेंचुरियन में खेले गए मुकाबले से शुरू हुआ था। जो अब जाकर खत्म हुआ है। इस बीच साउथ अफ्रीका ने टेम्बा की कप्तानी में 12 मुकाबले खेले, उसमें से 11 में उसे जीत मिली और एक मैच ड्रॉ रहा था। इस बीच साउथ अफ्रीका ने वेस्टइंडीज, भारत, श्रीलंका, पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया को भी मात दी थी। टेम्बा बावुमा की कप्तानी में ही साउथ अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को फाइनल में हराकर आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का खिताब जीता था। 

ऐसी रही है अब पैट कमिंस की कप्तानी

पैट कमिंस की कप्तानी में ऑस्ट्रेलियाई टीम ने अब तक 26 मुकाबले जीते हैं। 9 में उन्हें हार मिली है और छह मैच ड्रॉ रहे हैं। पिछले दिनों बांग्लादेश की टीम ने ऑस्ट्रेलिया को उसके घर जाकर हराया था, उसके बाद टीम की काफी आलोचना हुई थी, इसके बाद टीम ने वापसी की और दूसरा मैच जबरदस्त तरीके से जीता था। अब टीम ने साउथ अफ्रीका को हराकर अपनी बादशाहत फिर से साबित कर दी है। 

यह भी पढ़ें 

WTC अंक तालिका में भयंकर उठापटक, न्यूजीलैंड को बिना खेले फायदा, साउथ अफ्रीकी टीम तीसरे नंबर पर पहुंची

अफगानिस्तान के सेदिकुल्लाह अटल ने तो कमाल ही कर दिया, पहले ही टेस्ट शतक में रच दिया इतिहास

Latest Cricket News