A
Hindi News खेल क्रिकेट T20 World Cup 2026: पथुम निसंका बने सुपरमैन, एक हाथ से लपका हैरतअंगेज कैच, बल्लेबाज भी रह गया सन्न

T20 World Cup 2026: पथुम निसंका बने सुपरमैन, एक हाथ से लपका हैरतअंगेज कैच, बल्लेबाज भी रह गया सन्न

Pathum Nissanka catch: श्रीलंका के खिलाड़ी पथुम निसंका ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच में अपनी शानदार फील्डिंग से सुर्खियां बटोरी। उन्होंने बेहतरीन कैच पकड़कर ग्लेन मैक्सवेल को पवेलियन भेजा।

Pathum Nissanka- India TV Hindi Image Source : AFP पथुम निसंका

Pathum Nissanka Catch: T20 वर्ल्ड कप 2026 का 30वां मैच श्रीलंका और ऑस्ट्रेलिया के बीच पल्लेकेले इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला गया। इस मैच में श्रीलंका के स्टार बल्लेबाज पथुम निसंका ने फील्डिंग में कमाल का प्रदर्शन किया। उन्होंने फील्डिंग के दौरान हवा में जंप करते हुए एक हाथ से शानदार कैच पकड़कर ग्लेन मैक्सवेल को पवेलियन भेज दिया। उनका ये कैच देखकर फील्डर, फैंस और बल्लेबाज सभी लोग हैरान रह गए और इस कैच का वीडियो भी काफी वायरल हो रहा है।

17वें ओवर में ग्लेन मैक्सवेल हुए आउट

यह घटना पारी के 17वें ओवर में हुई। मैक्सवेल उस समय तक फॉर्म में आ चुके थे और वह बल्लेबाजी में काफी खतरनाक दिख रहे थे। उन्होंने 17वें ओवर की पहली गेंद पर अपने ट्रेडमार्क स्विच हिट शॉट खेलने की कोशिश की। इस शॉट को देखकर ऐसा लगा कि मैक्सवेल का ये शॉट फील्डर के ऊपर से बाउंड्री के पार चला जाएगा, लेकिन श्रीलंकाई खिलाड़ी की फुल लेंथ डाइव गेंद को एक हाथ से पकड़ लिया। इस कैच की वजह से मैक्सवेल को पवेलियन लौटना पड़ा।

मैक्सवेल के आउट होने के बाद लड़खड़ाई ऑस्ट्रेलिया की पारी

निसांका के कैच की वजह से ऑस्ट्रेलिया की पारी 181 पर खत्म हुई। मैक्सवेल के आउट होने के बाद उनकी पारी लड़खड़ा गई। पहले 10 ओवर तक ऑस्ट्रेलिया की टीम अच्छी स्थिति में नजर आ रही थी, जिसमें मिचेल मार्श और ट्रैविस हेड दोनों ने हाफ-सेंचुरी बनाई थी। ऐसा लग रहा था कि उनकी टीम आसानी से 200 का आंकड़ा पार करने वाली है। लेकिन टॉप ऑर्डर बल्लेबाज के आउट होने के बाद उनके मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज कुछ खास कमाल नहीं कर सके।

मार्श और हेड ने ऑस्ट्रेलिया के लिए लगाया अर्धशतक

ग्लेन मैक्सवेल ने 15 गेंदों में 22 रन बनाए। वहीं जोस इंग्लिस ने 22 गेंदों में 27 रन का योगदान दिया। उनके आउट होने से पहले कप्तान मिचेल मार्श ने 27 बॉल पर 200 की स्ट्राइक रेट से 54 रन बनाए। वहीं ट्रैविस हेड ने 29 बॉल पर 56 रन का योगदान दिया। 20 ओवर बैटिंग करने के बाद कंगारू टीम 181 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। श्रीलंका की तरफ से दुसन हेमंता ने सबसे ज्यादा 3 विकेट लिए।

यह भी पढ़ें 

T20 World Cup 2026: टीम इंडिया का सुपर 8 का ये है शेड्यूल, दो टीमों के नाम भी फाइनल, नोट कर लीजिए

IND vs PAK: ईशान किशन और जसप्रीत बुमराह नहीं, किसे मिला इम्पैक्ट प्लेयर का अवार्ड, सामने आया ड्रेसिंग रूम का VIDEO

Latest Cricket News