1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. PBKS vs LSG Head to Head: क्या पंजाब के विजय रथ को रोक पाएगी लखनऊ? IPL में ऐसा है दोनों टीमों का रिकॉर्ड

PBKS vs LSG Head to Head: क्या पंजाब के विजय रथ को रोक पाएगी लखनऊ? IPL में ऐसा है दोनों टीमों का रिकॉर्ड

IPL 2026 का 29वां मैच पंजाब किंग्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेला जाएगा। इस मैच को जीतकर पंजाब किंग्स की टीम अपने जीत के सिलसिले को बरकरार रखना चाहेगी।

PBKS vs LSG- India TV Hindi
Image Source : AP PBKS vs LSG

PBKS vs LSG Head to Head: आईपीएल 2026 के 29वें मुकाबले में पंजाब किंग्स और लखनऊ सुपर जायंट्स की टीमें आमने-सामने होंगी। ये मुकाबला महाराजा यदुवेंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, न्यू चंडीगढ़ में खेला जाएगा। इस सीजन में अब तक पंजाब किंग्स की टीम अजेय है और शानदार फॉर्म में चल रही है। दूसरी तरफ लखनऊ सुपर जायंट्स की बात करें तो उनकी टीम लगातार संघर्ष कर रही है और उनके बड़े खिलाड़ी प्रदर्शन नहीं कर पा रहे हैं। ऐसे में पंजाब के विजय रथ को लखनऊ की टीम रोक पाती है या नहीं ये देखना दिलचस्प होगा।

PBKS vs LSG: कैसा है दोनों का हेड टू हेड रिकॉर्ड

आईपीएल के इतिहास में दोनों टीमों के बीच अब तक कुल छह मुकाबले खेले गए हैं, जिनमें से तीन पंजाब किंग्स ने और तीन लखनऊ सुपर जायंट्स ने जीते हैं। ऐसे में यहां दोनों टीमों के बीच अब तक बराबरी की टक्कर देखने को मिली है। हालांकि इस सीजन अब तक दोनों टीमों के प्रदर्शन को देखें तो वहां हालिया फॉर्म को देखते हुए पंजाब का पलड़ा भारी नजर आ रहा है। लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए इस मैच को जीतना बेहद जरूरी है, हालांकि ये उनके लिए आसान नहीं होने वाला है।

PBKS vs LSG: इस सीजन कौन है दोनों टीमों के टॉप परफॉर्मर्स

आईपीएल 2026 में पंजाब और लखनऊ के टॉप परफॉर्मर्स को लेकर बात करें तो पंजाब किंग्स की सबसे बड़ी ताकत उनके कप्तान श्रेयस अय्यर हैं, जो बतौर कप्तान और बल्लेबाज शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। इसके अलावा इस सीजन में टीम के लिए प्रभसिमरन सिंह बल्लेबाजी में शानदार फॉर्म में नजर आए हैं। वहीं गेंदबाजी में अर्शदीप सिंह ने भी फॉर्म में वापसी कर ली है। LSG के लिए मुकुल चौधरी ने बल्लेबाजी में शानदार प्रदर्शन किया है। उन्होंने 5 मैचों में 127 रन बनाए हैं, जिसमें 1 अर्धशतक शामिल है। वहीं गेंदबाजी में प्रिंस यादव टीम के लिए अहम साबित हुए हैं, जिन्होंने 5 मैचों में 9 विकेट अपने नाम किए हैं।

PBKS vs LSG: दोनों टीमों का स्क्वॉड

पंजाब किंग्स: श्रेयस अय्यर (कप्तान), प्रियांश आर्य, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), नेहल वढेरा, शशांक सिंह, मार्कस स्टोइनिस, अजमतुल्लाह उमरजई, विजयकुमार वैशाक, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल, हरप्रीत बरार, सूर्यांश शेडगे, विष्णु विनोद (विकेटकीपर), जेवियर बार्टलेट, यश ठाकुर, मिशेल ओवेन, हरनूर सिंह, मुशीर खान, पायला अविनाश, मार्को जानसेन, लॉकी फर्ग्यूसन, कूपर कोनोली, बेन ड्वारशुइस, प्रवीण दुबे, विशाल निषाद।

लखनऊ सुपर जायंट्स: ऋषभ पंत (कप्तान), एडेन मार्करम, हिम्मत सिंह, मैथ्यू ब्रीत्जके, मुकुल चौधरी, अक्षत रघुवंशी, जोश इंग्लिस, निकोलस पूरन, मिशेल मार्श, अब्दुल समद, शाहबाज अहमद, अर्शिन कुलकर्णी, जॉर्ज लिंडे, आयुष बडोनी, मोहम्मद शमी, अवेश खान, एम. सिद्धार्थ, दिग्वेश सिंह, आकाश सिंह, प्रिंस यादव, अर्जुन तेंदुलकर, एनरिक नॉर्खिया, नमन तिवारी, मयंक यादव, मोहसिन खान।

यह भी पढ़ें

CSK वर्सेस SRH मैच के बाद कैसा है IPL 2026 का पॉइंट्स टेबल, हैदराबाद की टॉप-4 में एंट्री

जीत के बावजूद ईशान किशन ने लगाई SRH बल्लेबाजों की क्लास, कहा- हमें बेहतर बल्लेबाजी करनी चाहिए

Latest Cricket News