1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. PCB ने किया बड़ा ऐलान, पाकिस्तान सुपर लीग की तारीख आई सामने, IPL से होगी सीधे टक्कर

PCB ने किया बड़ा ऐलान, पाकिस्तान सुपर लीग की तारीख आई सामने, IPL से होगी सीधे टक्कर

पाकिस्‍तान क्रिकेट बोर्ड ने पुष्टि की है कि पीएसएल 11 की शुरुआत 26 मार्च को होगी और फाइनल 3 मई को खेला जाएगा। इस दौरान भारत में IPL भी खेला जाएगा।

PSL- India TV Hindi
Image Source : PTI पाकिस्तान सुपर लीग

पाकिस्‍तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) के आगामी सीजन के लिए तारीखों का ऐलान कर दिया है। PSL का 11वां संस्‍करण 26 मार्च से 3 मई तक खेला जाएगा। ऐसे में एक बार फिर पीएसएल की टक्कर सीधे IPL से होगी। पाकिस्‍तान के इंटरनेशनल कैलेंडर को ध्‍यान में रखते हुए पीएसएल के अगले सीजन का शेड्यूल बनाया गया है। हालांकि, यह पहली बार नहीं है, जब पीएसएल और आईपीएल के मुकाबले एक ही समय पर होंगे।

मोहसिन नकवी ने पीएसएल के आगामी सीजन को लेकर दिया बड़ा बयान

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष मोहसिन नकवी ने न्यूयॉर्क मे पीएसएल रोडशो के दौरान पाकिस्तान सुपर लीग के नए सीजन के तारीखों की घोषणा की। बता दें कि आईपीएल भी मार्च के आखिरी सप्ताह में शुरू होता है और मई के अंत में इसका समापन होता है। नकवी ने कहा कि इस समय में पाकिस्तान टीम के किसी भी इंटरनेशनल शेड्यूल में बदलाव नहीं किया जायेगा। पाकिस्तान को मार्च अप्रैल में बांग्लादेश में दो टेस्ट, तीन वनडे और तीन टी20 मैच खेलने हैं। अगले साल भारत और श्रीलंका की मेजबानी में फरवरी मार्च में टी20 वर्ल्ड कप भी होना है।

बांग्लादेश सीरीज के शेड्यूल में हो सकता है बदलाव

जाहिर है कि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड को अपनी ही टीम के शेड्यूल को अब पीएसएल 2026 की वजह से आगे खिसकाना होगा। मार्च और मई में पीएसएल का आयोजन होगा तो निश्चित तौर पर पाकिस्तान बनाम बांग्लादेश सीरीज मई के आखिर में शुरू होगी। अब देखना ये है कि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड अपने बांग्लादेश सीरीज का आयोजन किस तरह से करता है। इस सीरीज से पाकिस्तानी प्लेयर्स को ये फायदा होगा कि आईपीएल के दौरान उन्हें खाली नहीं बैठना पड़ेगा।

आईपीएल से रिटायर हो चुके प्लेयर्स खेल सकते है पीएसएल में

बता दें कि आईपीएल से रिटायर हो चुके खिलाड़ी या फिर आईपीएल से रिलीज किए गए कई खिलाड़ी इस बार पाकिस्तान सुपर लीग में खेलते हुए नजर आएंगे। साउथ अफ्रीका के फाफ डु प्लेसिस, इंग्लैंड के मोईन अली जैसे प्लेयर्स ने इस बार आईपीएल की जगह पीएसएल में खेलने का फैसला किया है। ऐसी उम्मीद जताई जा रही थी कि इन प्लेयर्स को आगामी मिनी ऑक्शन में कोई खरीदार नहीं मिलने वाला है।

यह भी पढ़ें

पाकिस्तानी खिलाड़ियों ने इस टूर्नामेंट में कटाई नाक, बाबर आजम और रिजवान के अलावा शाहीन अफरीदी ने भी किया ब्लंडर

शाहीन अफरीदी की इंटरनेशनल बेइज्जती, पाकिस्तानी गेंदबाज को बीच ओवर में अचानक गेंदबाजी से रोका

Latest Cricket News