1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. PSL में खेल रहे IPL से रिजेक्ट प्लेयर, अब PCB ने खिसियाहट में किस खिलाड़ी पर लगा दिया 2 साल का बैन

PSL में खेल रहे IPL से रिजेक्ट प्लेयर, अब PCB ने खिसियाहट में किस खिलाड़ी पर लगा दिया 2 साल का बैन

IPL 2026 के सीजन का आगाज होने से पहले कुछ विदेशी खिलाड़ी जिनको पाकिस्तान सुपर लीग के 11वें सीजन में खेलने जाना था, उन्होंने आखिरी समय अपना नाम वापस लेने के बाद आईपीएल में खेलने का फैसला लिया था। इसी को लेकर अब PCB की खिसियाहट सामने आई है।

Blessing Muzarabani With Ajinkya Rahane- India TV Hindi
Image Source : AP ब्लेसिंग मुजरबानी के साथ अजिंक्य रहाणे।

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड की बीसीसीआई को लेकर खिसियाहट समय-समय पर देखने को मिलती रहती है, जिसमें वह लगातार अपनी टी20 लीग पाकिस्तान सुपर लीग को इंडियन प्रीमियर लीग से बड़ा बताने की कोशिश करते रहते हैं, लेकिन इसके बावजूद उन्हें मुंह की खानी पड़ती रहती है। पीएसएल 2026 के सीजन में खेलने जाने वाले कुछ ऐसे विदेशी खिलाड़ियों ने पाकिस्तान जाने से मना करने के साथ आईपीएल 2026 सीजन में खेलने का फैसला लिया, जिसमें एक नाम जिम्बाब्वे टीम के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजरबानी का शामिल था, जिनको लेकर अब पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने खिसियाहट में पीएसएल से 2 साल के लिए बैन करने का फैसला लिया है।

आईपीएल में केकेआर की तरफ से खेल रहे मुजरबानी

जिम्बाब्वे टीम के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजरबानी को इंडियन प्रीमियर लीग और पाकिस्तान सुपर लीग दोनों के प्लेयर ऑक्शन में किसी ने भी उन्हें अपना हिस्सा नहीं बनाया था। इसके बाद मुजरबानी को इस्लामाबाद यूनाइटेड ने उन्हें पीएसएल 2026 में एक रिप्लेसमेंट खिलाड़ी के तौर पर साइन कर लिया था। इसके बाद आईपीएल 2026 सीजन का आगाज होने से ठीक पहले मुजरबानी से कोलकाता नाइट राइडर्स ने संपर्क किया जो मुस्तफिजुर रहमान के बाहर होने के बाद रिप्लेसमेंट की तलाश कर रहे थे। मुजरबानी ने फिर पीएसएल को छोड़कर आईपीएल में खेलने का फैसला लिया, जिसके चलते पीसीबी ने काफी खिसियाहट भी व्यक्त की थी। अब मुजरबानी को लेकर पाकिस्तानी क्रिकेट बोर्ड ने उनको 2 साल के लिए पीएसएल से बैन करने का फैसला लिया है। इससे पहले पिछले आईपीएल सीजन में जब साउथ अफ्रीकी खिलाड़ी कॉर्बिन बॉश ने पीएसएल सीजन को बीच में छोड़कर आईपीएल में खेलने का फैसला लिया था तो उनको भी एक साल के लिए पीसीबी ने बैन कर दिया था।

स्पेंसर जॉनसन और दसुन शनाका ने भी उठाया था ऐसा कदम

पीएसएल 2026 में ब्लेसिंग मुजरबानी के अलावा स्पेंसर जॉनसन और दसुन शनाका ने आखिरी समय खेलने से मना करते हुए आईपीएल टीम का हिस्सा बन गए। हालांकि उनको लेकर अब तक पीसीबी ने किसी तरह की सजा का ऐलान नहीं किया है, लेकिन ऐसी संभावना जताई जा रही है कि इन दोनों खिलाड़ियों को भी इस तरह के प्रतिबंधों का सामना करना पड़ सकता है। पीएसएल में इस्लामाबाद यूनाटेड ने उन्हें भारतीय मुद्रा में 36 लाख रुपये में अपना हिस्सा बनाया था, जबकि केकेआर ने उन्हें आईपीएल में उनके बेस प्राइस 75 लाख रुपये में शामिल किया है।

ये भी पढ़ें

Rohit Sharma Update: MI को तगड़ा झटका, रोहित शर्मा का हुआ MRI स्कैन, पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच खेलने पर सस्पेंस!

सपना था सेना में भर्ती होने का अब IPL में मचाई सनसनी; जूते खरीदने के लिए मां ने बेच दिए थे जेवर

Latest Cricket News