A
Hindi News खेल क्रिकेट पाकिस्तान ने फिर बदला गिरगिट की तरह रंग, बांग्लादेश को चने के झाड़ पर चढ़ाने के बाद ICC को लिखा लेटर

पाकिस्तान ने फिर बदला गिरगिट की तरह रंग, बांग्लादेश को चने के झाड़ पर चढ़ाने के बाद ICC को लिखा लेटर

T20 World Cup 2026: बांग्लादेश क्रिकेट टीम आगामी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में हिस्सा लेगी या नहीं इसको लेकर आईसीसी 21 जनवरी को आखिरी फैसला लेगी, वहीं इससे पहले पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने बीसीबी के सपोर्ट में एक लेटर गवर्निंग बॉडी को भेजा है।

Bangladesh And Pakistan Team Captain- India TV Hindi Image Source : AP बांग्लादेश और पाकिस्तान टीम के कप्तान।

आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 की शुरुआत 7 फरवरी से होनी है, जिसका आगाज होने में अब कुछ दिनों का ही समय बचा है। वहीं इससे पहले बांग्लादेश की टीम आगामी मेगा इवेंट में हिस्सा लेगी या नहीं इसको लेकर आईसीसी 21 जनवरी को अंतिम फैसला लेगी। वहीं इसी बीच पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने एकबार फिर से गिरगिट की तरह अपना रंग बदला है, जिसमें उन्होंने आईसीसी को एक लेटर भेजा है और बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के भारत में ना खेलने के फैसले का समर्थन किया है।

पीसीबी ने सभी बोर्ड के सदस्यों को भी भेजी लेटर की कॉपी

आईसीसी ने 21 जनवरी को एक बोर्ड मीटिंग बुलाई है, जिसमें ईएसपीएन क्रिकइंफो की खबर के अनुसार पीसीबी ने इससे पहले बीसीबी के समर्थन में जो लेटर भेजा है उसकी कॉपी बोर्ड मीटिंग में हिस्सा लेने वाले सभी सदस्य देशों को भी ईमेल की है। हालांकि पीसीबी के इस ईमेल के बाद भी ऐसा समझा जा रहा है कि आईसीसी के रुख पर कोई असर नहीं पड़ेगा, जिसमें उन्होंने बांग्लादेश को साफ बता दिया है कि वर्ल्ड कप के शेड्यूल को लेकर किसी तरह का कोई बदलाव नहीं किया जाएगा। पीसीबी की तरफ से अभी तक इस पूरे मामले को लेकर किसी भी तरह का सार्वजनिक बयान जारी नहीं किया गया है। वहीं पीसीबी अभी ये देख रहा है कि आईसीसी बांग्लादेश को लेकर क्या फैसला लेता है, जिसके बाद वह टूर्नामेंट में अपने हिस्सा लेने के विचार की समीक्षा करेगा।

मुस्तफिजुर रहमान को IPL से बाहर किए जाने के बाद बीसीबी ने उठाया था कदम

बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अपने मैचों को भारत से श्रीलंका शिफ्ट किए जाने का मुद्दा उस समय उठाया था, जब बीसीसीआई द्वारा उनके तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान को आईपीएल 2026 के सीजन से बाहर किए जाने का निर्देश जारी किया गया था। वहीं बांग्लादेश सरकार की तरफ से पिछले कई दिनों से सामने आ रहे बयान में ये साफ कहा गया है कि उनकी टीम भारत में मुकाबले खेलने नहीं आएगी। ऐसे में आईसीसी के रुख को देखते हुए बांग्लादेश इस मेगा इवेंट से बाहर हो सकती है, जिसमें उनकी जगह पर स्कॉटलैंड की टीम को शामिल किए जाने का फैसला लिया जा सकता है।

ये भी पढ़ें

टी20 वर्ल्ड कप को लेकर आया अब बांग्लादेश कप्तान का बयान, सवाल से घबराए; कहा - इस वक्त पूरा देश ही असमंजस में है

रोहित शर्मा ने टी20 वर्ल्ड कप को लेकर कुलदीप यादव को चेताया, कहा - बस चुपचाप गेंद डालो; देखें VIDEO

Latest Cricket News