A
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. ऑस्ट्रेलियन और इंग्लिश प्लेयर को गोवा में खेलने की चुकानी पड़ी भारी कीमत, इंग्लैंड में खेलने पर लगी रोक

ऑस्ट्रेलियन और इंग्लिश प्लेयर को गोवा में खेलने की चुकानी पड़ी भारी कीमत, इंग्लैंड में खेलने पर लगी रोक

पीटर सिडल और समित पटेल को गोवा में खेली गई एक गैर-मान्यता प्राप्त लीग में भाग लेने के कारण इस साल T20 Blast से बाहर कर दिया गया है।

wlpro T20 2026- India TV Hindi
Image Source : @WLPRO_T20 दुबई रॉयल्स टीम

क्रिकेट जगत में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां अनुभवी खिलाड़ियों को एक गैर-मान्यता प्राप्त लीग में खेलने की वजह से बड़ा नुकसान उठाना पड़ा है। इंग्लैंड के घरेलू T20 टूर्नामेंट से ठीक पहले दो दिग्गज खिलाड़ियों पर रोक लगा दी गई है। पीटर सिडल और समित पटेल को इस साल T20 Blast में खेलने से रोक दिया गया है। वजह है इस साल की शुरुआत में गोवा में खेले गए एक रिटायर्ड खिलाड़ियों के टूर्नामेंट में उनकी भागीदारी, जिसे BCCI ने मंजूरी नहीं दी थी।

BCCI से मान्यता प्राप्त नहीं थी लीग

ESPNCricinfo की रिपोर्ट के मुताबिक, ECB यानी इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड के नियमों के मुताबिक, अगर कोई खिलाड़ी किसी डिसअप्रूव्ड क्रिकेट टूर्नामेंट या लीग में हिस्सा लेता है, तो वह अगले 12 महीनों तक काउंटी क्रिकेट खेलने के लिए अयोग्य हो जाता है। सिडल और पटेल दोनों ने जनवरी-फरवरी में खेले गए वर्ल्ड लीजेंड्स प्रो T20 लीग में हिस्सा लिया था, जो BCCI से मान्यता प्राप्त नहीं थी। इस लीग का 26 जनवरी से 4 फरवरी तक गोवा में आयोजन हुआ था, जिसमें कई रिटायर्ड भारतीय खिलाड़ियों ने भी शिरकत की थी।

41 साल के सिडल इस सीजन नॉटिंघमशायर के लिए ओवरसीज खिलाड़ी के तौर पर खेलने वाले थे, लेकिन क्लब ने 21 अप्रैल को उनका कॉन्ट्रैक्ट खत्म होने की पुष्टि कर दी। क्लब के क्रिकेट डायरेक्टर मिक न्यूवेल ने कहा कि टीम इस फैसले से निराश है, लेकिन अब सिडल के विकल्प की तलाश करेगी।

समित पटेल मिस करेंगे T20 ब्लास्ट

दूसरी ओर, पिछले सीजन के बाद डर्बीशायर से अलग होने वाले समित पटेल इस साल किसी काउंटी टीम की तलाश में थे। हालांकि, उन्होंने ECB के इस फैसले को स्वीकार कर लिया है और इस सीजन T20 ब्लास्ट में खेलने की अपनी उम्मीदें छोड़ दी हैं। 41 साल के पटेल उन चुनिंदा खिलाड़ियों में शामिल हैं, जिन्होंने 2003 में टूर्नामेंट की शुरुआत से लेकर अब तक हर सीजन खेला है। रवि बोपारा के साथ वह इस उपलब्धि को हासिल करने वाले खिलाड़ियों में शामिल थे। लेकिन इस साल दोनों ही खिलाड़ी इस टूर्नामेंट का हिस्सा नहीं होंगे।

यह भी पढ़ें:

23 करोड़ वाला खिलाड़ी बन सकता है DC के लिए खतरा! एनगिडी और कुलदीप अभी तक नहीं कर पाए हैं आउट

BAN vs NZ: ODI सीरीज के बीच टीम में बड़ा बदलाव, स्क्वॉड में धाकड़ खिलाड़ी की एंट्री

Latest Cricket News