BAN vs NZ, 3rd ODI: 3 मैचों की ODI सीरीज के बीच बड़ी खबर सामने आई है। न्यूजीलैंड के खिलाफ निर्णायक ODI मुकाबले से पहले बांग्लादेश ने अपनी टीम में बड़ा बदलाव करते हुए तेज गेंदबाज को शामिल कर ताकत बढ़ा दी है। ODI सीरीज 1-1 से बराबरी पर है और ऐसे में आखिरी मैच से पहले टीम मैनेजमेंट कोई कसर नहीं छोड़ना चाहता। बांग्लादेश ने तीसरे और अंतिम ODI के लिए 16 सदस्यीय टीम में युवा तेज गेंदबाज तंजीम हसन साकिब को शामिल किया है। यह मुकाबला चट्टोग्राम में खेला जाएगा।
टीम इंडिया के खिलाफ हुआ था डेब्यू
तंजीम हाल ही में पाकिस्तान के खिलाफ सीरीज से पीठ की चोट के कारण बाहर रहे थे और न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले दो मैचों में भी टीम का हिस्सा नहीं थे। लेकिन मौजूदा सीरीज में तेज गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन को देखते हुए टीम ने उन्हें निर्णायक मुकाबले के लिए शामिल करने का फैसला किया है। 23 साल के तंजीम ने ICC मेन्स T20 वर्ल्ड कप 2024 में बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए 11 विकेट लिए थे और 2023 के अंत में भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाफ डेब्यू के बाद से वह बांग्लादेश की लिमिटेड ओवर टीम का अहम हिस्सा बने हुए हैं।
दूसरे मैच में नाहिद राणा ने गेंद से किया कमाल
दूसरे ODI में बांग्लादेश के तेज गेंदबाज नाहिद राणा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पांच विकेट झटके और प्लेयर ऑफ द मैच बने। उनकी घातक गेंदबाजी के सामने न्यूजीलैंड की टीम सिर्फ 198 रन पर सिमट गई। हालांकि, कीवी बल्लेबाज निक केली ने 83 रन की पारी खेलकर कुछ संघर्ष जरूर दिखाया, लेकिन वह टीम को बड़ी स्कोर तक नहीं पहुंचा सके। बांग्लादेश ने इस लक्ष्य को आसानी से हासिल कर लिया, जिसमें तंजीद हसन (76) और कप्तान नजमुल हुसैन शांतो (50) ने अहम योगदान दिया। अब सीरीज का तीसरा और निर्णायक मुकाबला 23 अप्रैल को चट्टोग्राम में खेला जाएगा, जहां दोनों टीमें जीत दर्ज कर सीरीज अपने नाम करने के इरादे से उतरेंगी।
बांग्लादेश का स्क्वाड: मेहदी हसन मिराज (कप्तान), सौम्या सरकार, सैफ हसन, तंजीद हसन, नजमुल हुसैन शान्तो, तौहीद हृदॉय, लिट्टन दास, अफीफ हुसैन, महिदुल इस्लाम, रिशाद हुसैन, तनवीर इस्लाम, मुस्तफिजुर रहमान, तस्कीन अहमद, शोरफुल इस्लाम, नाहिद राणा, तंजीम हसन साकिब।
यह भी पढ़ें:
CSK को लगा बहुत बड़ा झटका, सबसे ज्यादा रन बनाने वाला खिलाड़ी ही हो गया इस सीजन से बाहर