इंग्लैंड की टीम ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज के दूसरे मुकाबले में 146 रनों की बड़ी जीत हासिल करने के साथ इस सीरीज को अब 1-1 की बराबरी पर ला दिया है। इस मैच में इंग्लैंड की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर्स में 304 रनों का स्कोर बना दिया, जिसमें फिल सॉल्ट के बल्ले से जहां 141 रनों की नाबाद पारी देखने को मिली तो वहीं जोस बटलर ने भी 83 रन बनाए, इसके जवाब में साउथ अफ्रीका की टीम सिर्फ 158 रनों का स्कोर बनाकर सिमट गई। इस मैच में फिल सॉल्ट और जोस बटलर की ओपनिंग जोड़ी ने एक ऐसा कारनामा किया जिसके दम पर वह रोहित शर्मा और शिखर धवन के रिकॉर्ड की बराबरी करने में कामयाब हो गए।
सॉल्ट और बटलर ने इस मामले में की रोहित-धवन की बराबरी
साउथ अफ्रीका के खिलाफ दूसरे टी20 मैच में इंग्लैंड की तरफ से पारी की शुरुआत करने फिल सॉल्ट और जोस बटलर की जोड़ी मैदान पर उतरी थी, जिसमें दोनों ने मिलकर पहले 6 ओवर्स में ही स्कोर 100 रनों के पार पहुंचा दिया। इसी के साथ बटलर और सॉल्ट के बीच टी20 इंटरनेशनल में चौथी शतकीय साझेदारी थी, जिसके दम पर उन्होंने रोहित शर्मा और शिखर धवन के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली, जिन्होंने भी ये कारनामा चार बार किया है।
इंग्लैंड के लिए 1000 रन पूरी करने वाली बनी पहली जोड़ी
फिल सॉल्ट और जोस बटलर की ओपनिंग जोड़ी ने एक और बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया जिसमें वह अब टी20 इंटरनेशनल में इंग्लैंड के लिए पहली ऐसी जोड़ी बन गई है जो 1000 रनों का आंकड़ा पूरा करने में कामयाब हो गई। वहीं फुल मेंबर्स टीमों में सॉल्ट और जोस बटलर पहली ऐसी ओपनिंग जोड़ी गई है, जिसमें दोनों ही प्लेयर्स ने एक मैच में 20 से भी कम गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा कर लिया। इसके अलावा इंग्लैंड ने सिर्फ 12.1 ओवर्स में ही 200 रनों का आंकड़ा पार कर लिया था, जिसमें वह टी20 इंटरनेशनल में सबसे कम गेंदों में ऐसा करने वाली दूसरी टीम है, इसमें पहले नंबर पर टर्की की टीम है जिन्होंने बुल्गारिया के खिलाफ मैच में 11.5 ओवर्स में 200 रनों का आंकड़ा छुआ था।
ये भी पढ़ें
इंग्लैंड ने चकनाचूर किया भारतीय टीम का रिकॉर्ड, टी20 इंटरनेशनल में पहली बार हुआ ऐसा
एशिया कप 2025 के पहले ही मैच में फुस्स पटाखा साबित हुआ पाकिस्तानी कप्तान, धरी रह गई बड़ी-बड़ी डींगे
Latest Cricket News