Sunday, February 15, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. एशिया कप 2025 के पहले ही मैच में फुस्स पटाखा साबित हुआ पाकिस्तानी कप्तान, धरी रह गई बड़ी-बड़ी डींगे

एशिया कप 2025 के पहले ही मैच में फुस्स पटाखा साबित हुआ पाकिस्तानी कप्तान, धरी रह गई बड़ी-बड़ी डींगे

Written By: Govind Singh @GovindS48617417 Published : Sep 12, 2025 11:57 pm IST, Updated : Sep 13, 2025 12:00 am IST

ओमान के खिलाफ मैच में पाकिस्तानी टीम के कप्तान सलमान अली आगा कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाए हैं और एक गेंद खेलकर बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए हैं।

salman ali agha- India TV Hindi
Image Source : AP सलमान अली आगा

पाकिस्तानी ने टी20 एशिया कप 2025 के अपने पहले मुकाबले में ओमान की टीम को 93 रनों से हरा दिया। इस मैच में पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 160 रन बनाए। इसके बाद ओमान की टीम सिर्फ 67 रन बना सकी। इस मैच में पाकिस्तानी कप्तान सलमान अली आगा बुरी तरह से फ्लॉप साबित हुए हैं। वह रन बनाना तो दूर, क्रीज पर टिकने के लिए तरसते रहे।

सलमान अली बिना खाता खोले लौटे पवेलियन

ओमान के खिलाफ पाकिस्तानी टीम के कप्तान सलमान अली आगा पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी करने के लिए उतरे। लेकिन वह पहली गेंद पर ही बड़ा स्ट्रोक लगाने के चक्कर में हम्माद मिर्जा को कैच थमा बैठे। गेंद उनके बल्ले पर ठीक से नहीं आई और वह सही से टाइम नहीं कर पाए। उनका विकेट आमिर कलीम ने हासिल किया। ओमान के खिलाफ मैच में वह खाता तक नहीं खोल पाए और गोल्डन डक पर आउट हो गए।

सलमान अली आगा ने टॉस के समय कही ये बात

टॉस के समय सलमान अली आगा ने कहा था कि हम रन बनाना चाहते हैं और विरोधी टीम को प्रेशर में लाना चाहते हैं। हम पिछले 2-3 महीनों से अच्छा क्रिकेट खेल रहे हैं। हम फरवरी से साथ खेल रहे हैं। हम उम्मीद से बेहतर स्कोर बनाना चाहते हैं। सलमान की ये बड़ी-बड़ी डींगे धरी रह गईं। जब वह ओमान के खिलाफ खुद ही अपना खाता नहीं खोल पाए। जबकि ओपनर सैम अयूब भी गोल्डन डक पर आउट हुए।

पाकिस्तान के लिए खेले 26 T20I मैच

सलमान अली आगा ने पाकिस्तानी टीम के लिए साल 2024 में टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू किया था और इसके बाद से ही वह टीम की अहम कड़ी बने हुए हैं। उन्होंने अभी तक पाकिस्तान के लिए 26 टी20 इंटरनेशनल मैचों में कुल 489 रन बनाए हैं और इस दौरान उनका औसत सिर्फ 25.27 रहा है। T20I क्रिकेट में उन्होंने अभी तक चार अर्धशतक लगाए हैं।

यह भी पढ़ें:

Asia Cup 2025 Points Table: जीत के बाद भी इस नंबर पर है पाकिस्तान, भारत का जलवा जारी

Asia Cup 2025: पाकिस्तान ने धमाकेदार अंदाज में किया आगाज, पहले मैच में ओमान को रौंदा

Latest Cricket News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल

Advertisement

लाइव स्कोरकार्ड

Advertisement
Advertisement