1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. VIDEO: सॉल्ट ने लगाया स्टेडियम पार छक्का, फिर सिराज ने अगली गेंद पर ऐसे लिया अपना बदला

VIDEO: सॉल्ट ने लगाया स्टेडियम पार छक्का, फिर सिराज ने अगली गेंद पर ऐसे लिया अपना बदला

RCB vs GT: आईपीएल के 18वें सीजन में 14वां मुकाबला आरसीबी और गुजरात टाइटंस के बीच एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच में फिल सॉल्ट ने मोहम्मद सिराज की गेंद पर 105 मीटर लंबा छक्का तो अगली गेंद पर सिराज ने उन्हें बोल्ड कर दिया।

Mohammed Siraj- India TV Hindi
Image Source : INDIA TV मोहम्मद सिराज

इंडियन प्रीमियर लीग के 18वें सीजन का 14वां मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस के बीच बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच में गुजरात की टीम ने टॉस जीतने के बाद पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया जो पावरप्ले में ही सही साबित हो गया जब आरसीबी की टीम ने अपने पहले 6 ओवर्स में ही तीन विकेट गंवा दिए। इसमें विराट कोहली के अलावा फिल सॉल्ट का भी विकेट शामिल था। मोहम्मद सिराज का इस मैच में गेंद से अब तक बेहतरीन प्रदर्शन देखने को मिला है। सिराज ने पावरप्ले में कुल 2 विकेट अपने नाम किए जिसमें एक फिल सॉल्ट का विकेट भी शामिल है, जिसे उनके बदले के तौर पर देखा जा रहा है और सिराज ने उन्हें आउट करने के बाद अपने जश्न मनाने के तरीके से भी इसकी प्रतिक्रिया व्यक्त की थी।

सॉल्ट ने लगाया 105 मीटर लंबा स्टेडियम पार छक्का, सिराज ने अगली गेंद पर कर दिया बोल्ड

इस मैच में आरसीबी टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही जिसमें उन्होंने विराट कोहली के रूप में अपना पहला 8 के स्कोर पर गंवा दिया था, जिसके बाद 13 के स्कोर पर दूसरा विकेट देवदत्त पद्दिकल के रूप में गंवाया। यहां से फिल सॉल्ट ने रजत पाटीदार के साथ मिलकर को पारी को संभालने का प्रयास किया जिसमें उन्होंने पारी के 5वें ओवर में जो मोहम्मद सिराज फेंकने आए थे उन्होंने उस ओवर की तीसरी गेंद पर जोरदार प्रहार करते हुए 105 मीटर लंबा स्टेडियम पार छक्का लगा दिया, जिसके बाद अंपायर को खेल आगे बढ़ाने के लिए दूसरी गेंद मंगानी पड़ी। सिराज ने इस छक्के के बाद तुरंत ही अगली गेंद पर शानदार वापसी की और अपना बदला लेते हुए सॉल्ट को बोल्ड कर दिया।

सीजन का लगा संयुक्त सबसे लंबा छक्का

आईपीएल के इस सीजन में फिल सॉल्ट का 105 मीटर लंबा छक्का इस सीजन का संयुक्त रूप से सबसे लंबा छक्का है, जिसमें वह ट्रेविस हेड के साथ पहले नंबर पर हैं, जिन्होंने भी 105 मीटर लंबा छक्का लगाया था। वहीं इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर अनिकेत वर्मा हैं जो जिनके नाम 102 मीटर लंबा छक्का दर्ज हैं। टॉप-5 की लिस्ट में तीसरे नंबर पर 98 मीटर छक्के के साथ ट्रिस्टन स्टब्स हैं, जबकि चौथे नंबर पर 97 मीटर लंबे छक्के के साथ निकोलस पूरन हैं।

ये भी पढ़ें

यशस्वी जायसवाल छोड़ रहे हैं अपनी टीम, अब यहां से खेलते हुए आएंगे नजर

BCCI ने टीम इंडिया के होम शेड्यूल का किया ऐलान, ये 2 देश करेंगे भारत का दौरा, देखें पूरा कार्यक्रम

Latest Cricket News