1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. यशस्वी जायसवाल छोड़ रहे हैं अपनी टीम, अब यहां से खेलते हुए आएंगे नजर

यशस्वी जायसवाल छोड़ रहे हैं अपनी टीम, अब यहां से खेलते हुए आएंगे नजर

 Published : Apr 02, 2025 04:15 pm IST,  Updated : Apr 03, 2025 10:41 am IST

आईपीएल 2025 के बीच में यशस्वी जायसवाल ने बड़ा फैसला लिया है। वे अब मुंबई छोड़कर गोवा के लिए डोमेस्टिक क्रिकेट खेलते हुए नजर आएंगे।

yashasvi jaiswal- India TV Hindi
यशस्वी जायसवाल Image Source : GETTY

इस वक्त आईपीएल का 18वां सीजन चल रहा है। भारत ही नहीं दुनियाभर के दिग्गज खिलाड़ी इस वक्त भारत में हैं और अपनी अपनी टीम के लिए जलवा दिखा रहे हैं। इसी बीच यशस्वी जायसवाल को लेकर एक बड़ी और अहम खबर सामने आई है। पता चला है कि यशस्वी जायसवाल अपनी टीम छोड़ रहे हैं और अब वे नई टीम से खेलते हुए दिखाई देंगे। हालांकि ऐसा वे आईपीएल में नहीं कर रहे हैं, बल्कि डोमेस्टिक क्रिकेट के लिए वे अपनी टीम में बदलाव कर रहे हैं। 

मुंंबई छोड़कर गोवा जा रहे हैं यशस्वी जायसवाल

यशस्वी जायसवाल मुंबई के हैं। मुंबई के लिए ही वे डोमेस्टि​क क्रिकेट खेलते रहे हैं। लेकिन अब उन्होंने गोवा का रुख किया है। ​क्रिकबज की एक रिपोर्ट में ​बताया गया है कि यशस्वी जायसवाल ने मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन से इस बारे में एनओसी यानी अनापत्ति प्रमाण पत्र भी हासिल कर लिया है। पूरे मामले की किसी को कानोकान खबर तक नहीं हुई और अचानक इस पूरे मामले में सभी को चौंका सा दिया है। रिपोर्ट में ये भी दावा किया गया है कि यशस्वी जायसवाल गोवा के कप्तान भी बन सकते हैं। गोवा क्रिकेट एसोसिएशन ने उन्हें इसके लिए प्रस्ताव दिया है। 

मुंबई में नहीं मिल पा रही है यशस्वी जायसवाल को कप्तानी

बताया जाता है कि मुंबई के लिए कई सारे बड़े खिलाड़ी भी डोमेस्टिक क्रिकेट खेलते हैं। ऐसे में यशस्वी जायसवाल मुंबई के कप्तान बन पाएंगे, इस बात की संभावना काफी कम है। अभी टीम की कप्तानी अजिंक्य रहाणे कर रहे हैं, वहीं उनकी गैर​हाजिरी में श्रेयस अय्यर का दावा सबसे ज्यादा मजबूत होता है। श्रेयस अय्यर कई बार टीम की कमान संभाल भी चुके हैं। 

आईपीएल के दौरान ही यशस्वी जायसवाल ने एमसीए को लिखा था खत

बताया जाता है कि यशस्वी जायसवाल ने जब एमसीएस यानी मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन के चिट्ठी लिखी थी, तब वे गुवाहाटी में थे और अपनी टीम के लिए आईपीएल के मैच के लिए वहां पहुंचे थे। इसके कुछ ही देर बाद यशस्वी जायसवाल को मुंबई की ओर से एनओसी दे दी गई और जायसवाल का गोवा के लिए खेलने का रास्ता भी साफ हो गया है। बताया जाता है कि मेल लिखने से पहले यशस्वी जायसवाल ने एमसीए के ​अधिकारियों से बात की और उन्हें बताया कि गोवा से उन्हें कप्तानी की पेशकश मिली है।

अर्जुन तेंदुलकर भी मुंबई से जा चुके हैं गोवा

इससे पहले आपको याद होगा कि मुंबई से गोवा के लिए अर्जुन तेंदुलकर भी गए थे। अर्जुन भी पहले मुंबई के लिए डोमेस्टिक क्रिकेट खेला करते थे, लेकिन वहां उन्हें पर्याप्त मौके नहीं मिल पाए थे, इसके बाद उन्होंने गोवा का रुख किया था। अब यशस्वी जायसवाल भी ऐसा ही कुछ करते हुए दिखाई दे रहे हैं। जायसवाल 2019 से मुंबई के लिए डोमेस्टिक क्रिकेट खेल रहे हैं। वहां अच्छा खेल दिखाने के बाद ही उन्हें साल 2020 में आईपीएल में और उसके बाद टीम इंडिया के लिए भी खेलने का मौका मिला है। अब देखना होगा कि गोवा के लिए खेलते हुए यशस्वी जायसवाल कैसा प्रदर्शन करते हैं। 

यह भी पढ़ें 

जसप्रीत बुमराह की वापसी को लेकर आया बड़ा अपडेट, जानें कब करेंगे कमबैक

ICC रैंकिंग में भयंकर उलटफेर, 30 साल के बॉलर ने रच दिया इतिहास, इस गेंदबाज की बादशाहत खत्म

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल