1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. ICC रैंकिंग में भयंकर उलटफेर, 30 साल के बॉलर ने रच दिया इतिहास, इस गेंदबाज की बादशाहत खत्म

ICC रैंकिंग में भयंकर उलटफेर, 30 साल के बॉलर ने रच दिया इतिहास, इस गेंदबाज की बादशाहत खत्म

 Written By: Vanson Soral @VansonSoral
 Published : Apr 02, 2025 02:19 pm IST,  Updated : Apr 03, 2025 10:35 am IST

आईसीसी की ओर से नई रैंकिंग जारी कर दी गई है। T20I रैंकिंग में वेस्टइंडीज के गेंदबाज की बादशाहत समाप्त हो गई है। 30 साल का कीवी खिलाड़ी नंबर-1 गेंदबाज बन गया है।

Jacob Duffy - India TV Hindi
न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम Image Source : GETTY

पाकिस्तान की टीम इस समय न्यूजीलैंड दौरे पर हैं। हाल ही में दोनों टीमों के बीच 5 मैचों की T20I सीरीज खेली गई, जिसमें न्यूजीलैंड ने पाकिस्तान को 4-1 से मात दी। इस सीरीज जीतने के बाद न्यूजीलैंड को अब ICC रैंकिंग में बड़ा फायदा हुआ है। ICC ने T20I गेंदबाजों की ताजा रैंकिंग जारी कर दी है, जिसमें कीवी गेंदबाज ने कमाल कर दिया है। ये गेंदबाज और कोई नहीं जैकब डफी हैं। T20I रैंकिंग में डफी ने नंबर-1 का ताज हासिल कर लिया है। कीवी गेंदबाज को पाकिस्तान के खिलाफ शानदार प्रदर्शन का बड़ा इनाम मिला है। उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ 2 T20I मैचों में 5 विकेट झटके थे और अपनी टीम को सीरीज जिताने में अहम भूमिका निभाई थी। 

5 गेंदबाजों को पछाड़ा 

जैकब डफी ने एक झटके में 4 पायदान की छलांग लगाकर शीर्ष पर कब्जा कर लिया है। इसके साथ ही T20I गेंदबाजों की रैंकिंग में लंबे समय से चली आ रही वेस्टइंडीज के गेंदबाज अकील हुसैन की बादशाहत समाप्त हो गई है। डफी ने 5 गेंदबाजों को पछाड़ते हुए नंबर-1 की पॉजिशन हासिल की। डफी की रेटिंग अब 723 हो गई है। 

अकील हुसैन (707 रेटिंग) एक पायदान नीचे खिसक गए हैं। भारत के स्पिनर वरुण चक्रवर्ती (706 रेटिंग) को भी एक स्थान का नुकसान हुआ है और अब वह दूसरे से तीसरे नंबर पर खिसक गए हैं। इंग्लैंड के आदिल रशीद, श्रीलंका के वानिंदु हसरंगा और ऑस्ट्रेलिया के एडम जम्पा भी एक-एक पायदान नीचे लुढ़क गए हैं। रशीद चौथे पर जबकि हसरंगा पांचवें नंबर पर खिसक गए हैं। जम्पा छठे नंबर चले गए हैं। इसके बाद नंबर-7 से लेकर नंबर-10 के गेंदबाजों की पॉजिशन में कोई बदलाव नहीं हुआ है।

टॉप-10 में 3 भारतीय गेंदबाज 

टॉप-10 में भारत के 3 गेंदबाज हैं, जिनमें वरुण चक्रवर्ती के अलावा रवि बिश्नोई और अर्शदीप सिंह का नाम शामिल हैं। ICC T20I गेंदबाजों की रैंकिंग में रवि बिश्नोई 7वें नंबर पर जबकि महेश दीक्षाना 8वें नंबर पर बरकरार हैं। अफगानिस्तान के राशिद खान 9वें नंबर पर मौजूद हैं। भारत के अर्शदीप सिंह का 10वें स्थान पर कब्जा है।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल