A
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IPL में बना नया इतिहास, प्रफुल्ल हिंगे ने पहले ही मैच में किया करिश्मा, वैभव समेत 3 खिलाड़ी को डक पर किया आउट

IPL में बना नया इतिहास, प्रफुल्ल हिंगे ने पहले ही मैच में किया करिश्मा, वैभव समेत 3 खिलाड़ी को डक पर किया आउट

IPL 2026 के 21वें मैच में सनराइजर्स हैदराबाद के 24 साल के गेंदबाज ने नया इतिहास रच दिया। अपने पहले IPL मैच में गेंदबाजी करते हुए अपने पहले ही ओवर में 3 विकेट लेकर सनसनी मचा दी।

Prafull Hinge- India TV Hindi
Image Source : AFP प्रफुल्ल हिंगे

Praful Hinge: IPL 2026 के 21वें मैच में नया इतिहास बन गया है। सनराइजर्स हैदराबाद के 24 साल के गेंदबाज ने अपने IPL डेब्यू में करिश्मा कर दिया है। ये गेंदबाज है प्रफुल्ल हिंगे, जिन्होंने अपने पहले IPL मैच के दौरान अपना पहला ओवर फेंकते हुए 3 बल्लेबाजों को पवेलियन का रास्ता दिखा दिया। दिलचस्प बात ये रही कि प्रफुल्ल हिंगे ने तीनों बल्लेबाजों को डक पर आउट किया, जिसमें एक बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी भी शामिल रहे। 

24 साल के गेंदबाज ने IPL में रचा नया इतिहास

आपको जानकर हैरानी होगी यह IPL की किसी पारी के पहले ही ओवर में किसी गेंदबाज द्वारा तीन विकेट लेने का पहला मौका है। इससे पहले IPL की किसी पारी के पहले ओवर में किसी गेंदबाज द्वारा दो विकेट लेने का 32 बार कारनामा हुआ। SRH के लिए इससे पहले ऐसा सिर्फ भुवनेश्वर कुमार ने किया था।

पहले ही ओवर में डक चलते बने 3 बल्लेबाज

पहले बल्लेबाजी करते हुए सनराइजर्स हैदराबाद ने 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 216 रनों का स्कोर खड़ा किया। इसके जवाब में राजस्थान की पारी का आगाज करने उतरे वैभव सूर्यवंशी और यशस्वी जायसवाल। वहीं, पहला ओवर फेंकने आए डेब्यूटेंट प्रफुल्ल हिंगे, जिन्होंने अपने पहले ही ओवर की दूसरी गेंद पर वैभव सूर्यवंशी को गोल्डन डक पर आउट होकर पवेलियन लौट गए। इसके बाद चौथी गेंद पर ध्रुव जुरेल भी डक पर हिगे का शिकार बन गए। हिंगे ने अपना तीसरा शिकार लुआन-ड्रे प्रिटोरियस को ओवर की आखिरी गेंद पर अपना शिकार बनाया। प्रिटोरियस भी 2 गेंद खेल सके और बिना खाता खोले मैदान से बाहर चले गए। यही नहीं, प्रफुल्ल ने अपने दूसरे ओवर की छठी गेंद पर कप्तान रियान पराग का शिकार करते हुए अपनी झोली में चौथा विकेट कर लिया।

 

गौरतलब है कि प्रफुल्ल हिंगे का जन्म नागपुर में हुआ था और विदर्भ के लिए ही घरेलू क्रिकेट खेलते हैं। हिंगे 10 फर्स्ट क्लास मैच, 6 लिस्ट-ए मैच खेल चुके हैं। पिछले साल दिसंबर में उन्होंने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2025 में आंध्रा के खिलाफ अपना T20 डेब्यू किया था। पिछले साल हुए IPL ऑक्शन में सनराइजर्स हैदराबाद ने हिंगेे को 30 लाख के बेस प्राइस में अपनी टीम में शामिल किया था और अब IPL 2026 में पहला मैच खेलते हुए अपने पहले ही ओवर में 3 धाकड़ बल्लेबाजों को डक पर आउट करते हुए IPL में नया कीर्तिमान रच दिया।

यह भी पढ़ें

ICC का बड़ा ऐलान, T20 WC 2026 की प्राइज मनी में जबरदस्त इजाफा, चैंपियन टीम पर होगी करोड़ों की बारिश

CSK vs KKR Head to Head: चेन्नई में कोलकाता की कड़ी परीक्षा, हेड टू हेड रिकॉर्ड में किसका पलड़ा भारी?

Latest Cricket News