1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IND vs AFG: 5 विकेट हॉल लेकर प्रसिद्ध कृष्णा ने रचा इतिहास, चेन्नई के मैदान पर गेंद से बरपाया कहर

IND vs AFG: 5 विकेट हॉल लेकर प्रसिद्ध कृष्णा ने रचा इतिहास, चेन्नई के मैदान पर गेंद से बरपाया कहर

IND vs AFG: भारतीय टीम के तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा ने अफगानिस्तान के खिलाफ चेन्नई में खेले गए तीसरे वनडे मैच में अपने करियर का 5 विकेट हॉल लेने के साथ इस मैदान पर इतिहास भी रच दिया है।

Prasidh Krishna- India TV Hindi
Image Source : AP प्रसिद्ध कृष्णा

भारतीय टीम ने अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज के तीसरे मुकाबले को जो चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में खेला गया उसे 9 विकेट से अपने नाम करने में कामयाब रही। टीम इंडिया की तरफ से इस मुकाबले में तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा का गेंद से कमाल देखने को मिला जिसमें उन्होंने सिर्फ 23 रन देने के साथ कुल 5 विकेट अपने नाम किए। इसी के साथ प्रसिद्ध कृष्णा ने चेन्नई के मैदान पर अपना एक बड़ा रिकॉर्ड भी नाम कर लिया जिसमें वह इस स्टेडियम में किसी एक वनडे मुकाबले में सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी करने वाले बॉलर बन गए हैं जिसमें पहले ये रिकॉर्ड वेस्टइंडीज टीम के पूर्व तेज गेंदबाज रवि रामपॉल के नाम पर था।

चेन्नई के मैदान पर 5 विकेट हॉल लेने वाले पहले भारतीय बने प्रसिद्ध कृष्णा

अफगानिस्तान के खिलाफ तीसरे वनडे मैच में प्रसिद्ध कृष्णा का पहली ही गेंद से कहर देखने को मिला जिसमें उन्होंने पारी के पहले 10 ओवर्स में ही अफगान टीम को 4 बड़े झटके देने का काम किया। वहीं इसके बाद अपना पांचवां विकेट उन्होंने अफगानिस्तान टीम के कप्तान हशमतुल्लाह शाहिदी के रूप में हासिल किया। इसी के साथ चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में किसी वनडे मैच में भारत की तरफ से 5 विकेट हॉल लेने वाले प्रसिद्ध कृष्णा पहले गेंदबाज बन गए। इससे पहले इस स्टेडियम में भारतीय खिलाड़ी के रूप में सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी करने का रिकॉर्ड अजीत अगरकर के नाम पर था जिन्होंने साल 2002 में इंग्लैंड के खिलाफ वनडे मैच में 34 रन देकर 4 विकेट हासिल किए थे।

चेपॉक स्टेडियम में वनडे मुकाबले में सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी करने वाले खिलाड़ी

  • प्रसिद्ध कृष्णा (भारत) - 23 रन देकर 5 विकेट (बनाम अफगानिस्तान, साल 2026)
  • रवि रामपॉल (वेस्टइंडीज) - 51 रन देकर 5 विकेट (बनाम भारत, साल 2011)
  • आकिब जावेद (पाकिस्तान) - 61 रन देकर 5 विकेट (बनाम भारत, साल 1997)

वनडे में किसी टीम के टॉप-5 बल्लेबाजों को आउट करने वाले प्रसिद्ध तीसरे भारतीय

वनडे क्रिकेट में किसी एक मुकाबले में विरोधी टीम के टॉप-5 बल्लेबाजों को पवेलियन भेजने वाले प्रसिद्ध कृष्णा अभी तक के सिर्फ तीसरे भारतीय गेंदबाज बने हैं। उनसे पहले ये कारनामा सबसे पहले साल 1994 में मनोज प्रभाकर ने श्रीलंका के खिलाफ मुकाबले में किया था तो वहीं लिस्ट में दूसरा नाम मोहम्मद शमी का है जिन्होंने साल 2023 के वनडे वर्ल्ड कप में न्यूजीलैंड के खिलाफ मुंबई के मैदान पर खेले गए मुकाबले में ये कारनामा किया था।

ये भी पढ़ें

पहली बार भारतीय टीम के साथ वनडे में हुआ ऐसा, रोहित शर्मा और प्रसिद्ध कृष्णा के नाम जुड़ा यूनिक रिकॉर्ड

इंग्लैंड दौरे से पहले लगा टीम इंडिया को झटका, हार्दिक पांड्या अनफिट होने की वजह से हुए बाहर

Latest Cricket News