भारतीय क्रिकेट टीम जल्द ही आयरलैंड और इंग्लैंड के दौरे पर जाने वाली है। पहले टी20 सीरीज खेली जाएगी। इसके लिए भारतीय टीम का ऐलान अभी कुछ ही दिन पहले किया गया है, लेकिन अचानक से स्क्वाड में बदलाव हो गया है। बीसीसीआई की ओर से इसकी घोषणा की गई है। जानकारी मिली है कि इस दौरे से मोहम्मद सिराज बाहर हो गए हैं और उनकी जगह प्रसिद्ध कृष्णा को शामिल किया गया है।
पहले आयरलैंड से होंगे दो मुकाबले, फिर टीम इंडिया इंग्लैंड के दौरे पर जाएगी
इस वक्त अफगानिस्तान की टीम भारत के दौरे पर है। एक टेस्ट मैच हो गया है, जिसे भारतीय टीम ने पारी और 300 रन से जीत लिया है। इसके बाद अब अफगानिस्तान के ही खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज भी खेली जानी है। सीरीज का पहला मुकाबला 13 जून को खेला जाएगा। इस वनडे सीरीज के बाद भारतीय टीम आयरलैंड जाएंगी, जहां दो मैचों की टी20 सीरीज होगी। इसके बाद टीम सीधे इंग्लैंड चली जाएगी, जहां पांच टी20 मैचों की सीरीज खेली जाएगी। अब इसी आयरलैंड और इंग्लैंड टी20 सीरीज के लिए टीम में बदलाव की जानकारी बीसीसीआई ने दी है।
बीसीसीआई ने मोहम्मद सिराज की जगह प्रसिद्ध कृष्णा को टीम इंडिया में किया शामिल
बीसीसीआई की ओर से कहा गया है कि तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली T20I सीरीज के लिए भारतीय टीम का अब हिस्सा नहीं है। वे अब बाहर हो गए हैं। जानकारी दी गई है कि BCCI की मेडिकल टीम और टीम मैनेजमेंट के बीच बातचीत के बाद मोहम्मद सिराज को उनके वर्कलोड मैनेजमेंट के तहत आराम की सलाह दी गई है। यह फ़सला लंबे इंटरनेशनल सीजन से पहले पूरी तरह ठीक होने के लिए सावधानी के तौर पर लिया गया है। सिराज की जगह अब प्रसिद्ध कृष्णा टीम में शामिल गिए गए हैं। बाकी टीम में कोई बदलाव नहीं है।
श्रेयस अय्यर होंगे भारतीय टीम के कप्तान, वैभव सूर्यवंशी को भी मिली है जगह
श्रेयस अय्यर को टीम इंडिया की टी20 टीम का नया कप्तान बनाया गया है। वे सूर्यकुमार यादव की जगह लेने के लिए तैयार हैं। सूर्या को उनके खराब फॉर्म के चलते टीम से बाहर कर दिया गया है। तिलक वर्मा को टीम का नया उपकप्तान बनाया गया है। खास बात ये है कि 15 साल के वैभव सूर्यवंशी को पहली बार भारतीय टीम में जगह मिली है। हालांकि उन्हें प्लेइंग इलेवन में खेलने का मौका मिलेगा कि नहीं, ये देखना जरूर दिलचस्प होगा।
आयरलैंड और इंग्लैंड T20I के लिए भारत की अपडेटेड टीम: श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेट कीपर), ईशान किशन (विकेट कीपर), शिवम दुबे, तिलक वर्मा (उपकप्तान), नीतीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव, वैभव सूर्यवंशी, प्रसिद्ध कृष्णा।
यह भी पढ़ें
IND vs SL: रुतुराज गायकवाड का वनडे में धमाकेदार शतक, कप्तान तिलक वर्मा भी छाए
IND vs AFG: वनडे सीरीज से पहले हार्दिक पांड्या को लेकर आया बड़ा अपडेट, क्या खेल पाएंगे पहला मुकाबला?
Latest Cricket News