रुतुराज गायकवाड ने वनडे में एक और शतक ठोक दिया है। श्रीलंका में तीन देशों के बीच ट्राई सीरीज का आगाज हो चुका है। इसके पहले मैच में भारत और श्रीलंका की ए टीमें आमने सामने हैं। इस दौरान चौथे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए उतरे रुतुराज गायकवाड ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए अपना शतक पूरा किया। इतना ही नहीं, इस सीरीज के लिए कप्तान बनाए गए तिलक वर्मा भी छा गए, उन्होंने भी शानदार बल्लेबाजी का मुजायरा पेश किया। टीम इंडिया को इन दोनों बल्लेबाजों ने संकट से निकालने का काम किया।
भारत की सलामी जोड़ी रही फ्लॉप
श्रीलंका में इस वक्त तीन टीमों बीच त्रिकोणीय सीरीज खेली जा रही है। इसमें भारत और श्रीलंका के अलावा अफगानिस्तान की भी ए टीम खेल रही है। आज जब भारत और श्रीलंका की ए टीमों के बीच मैच शुरू हुआ तो कप्तान तिलक वर्मा ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग का फैसला किया। पारी का आगाज करने के लिए प्रभसिमरन सिंह और वैभव सूर्यवंशी आए। उम्मीद की जा रही थी कि शुरुआत में ही विस्फोटक खेल दिखाई देगा, लेकिन दोनों ओपनर फ्लॉप साबित हुए।
वैभव ने 14 और प्रभसिमरन ने बनाए केवल दो ही रन
प्रभसिमरन सिंह 11 बॉल पर केवल दो ही रन बना सके। वहीं वैभव सूर्यवंशी 12 बॉल पर 14 रन बनाकर चलते बने। तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए आए प्रियांश आर्या ने शुरुआत तो अच्छी की, लेकिन वे 32 रन ही बना सके। टीम इंडिया के पहले दो विकेट केवल 16 रन पर गिर गए थे। तब रुतुराज गायकवाड मैदान में उतरे। तीसरा विकेट 69 पर गिरने के बाद कप्तान तिलक वर्मा आए। दोनों टीम को संकट से निकाला और एक बड़े स्कोर की ओर पहुंचाने का काम किया।
गायकवाड ने 112 बॉल पर पूरी की अपनी लिस्ट सेंचुरी
रुतुराज गायकवाड ने अपना बेहतरीन शतक पूरा किया। गायकवाड ने अपना शतक पूरा करने के लिए केवल 113 बॉल पर अपनी सेंचुरी ठोक दी। इस दौरान उनके बल्ले से तीन चौके और तीन आसमानी छक्के आए। गायकवाड की ये सेंचुरी वनडे इंटरनेशनल में तो काउंट नहीं होगी, लेकिन ये लिस्ट एक क्रिकेट में गिनी जाएगी। वे अब तक इस फॉर्मेट में 21 शतक लगा चुके हैं। जो कि एक बड़ी उपलब्धि है। हालांकि इसके बाद वे आउट हो गए। वे अपनी पारी को और बड़ा नहीं कर पाए।
यह भी पढ़ें
IND vs AFG: वनडे सीरीज से पहले हार्दिक पांड्या को लेकर आया बड़ा अपडेट, क्या खेल पाएंगे पहला मुकाबला?