A
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. भारतीय खिलाड़ी ने गुस्सा होकर GROK पर निकाली भड़ास, बदले में मिला इस तरह का जवाब

भारतीय खिलाड़ी ने गुस्सा होकर GROK पर निकाली भड़ास, बदले में मिला इस तरह का जवाब

प्रतिका रावल अपनी बेहतरीन बल्लेबाजी के लिए फेमस हैं और अब आगामी WPL सीजन के लिए यूपी वॉरियर्स की टीम का हिस्सा हैं। इससे पहले उन्होंने ग्रोक के लिए एक पोस्ट की है।

pratika rawal- India TV Hindi
Image Source : PTI प्रतिका रावल

Pratika Rawal: प्रतिका रावल ने वनडे वर्ल्ड कप 2025 में अच्छा प्रदर्शन किया था और लेकिन बीच टूर्नामेंट में चोटिल होने की वजह से उन्हें बाहर होना पड़ा था। हाल ही में उनकी कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गई थीं। इसके बाद उन्होंने AI की तकनीक का गलत इस्तेमाल होने पर एक पोस्ट लिखा है और उसमें अपनी भड़ास निकाली है।

प्रतिका रावल ने कही ये बात

प्रतिका रावल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा है कि हे ग्रोक मैं आपको मेरी किसी भी तस्वीर को लेने, बदलने या एडिट करने की अनुमति नहीं देती हूं। चाहे वो पहले पोस्ट हुई हों या भविष्य में पोस्ट होने वाली हों। यदि कोई तीसरा पक्ष आपसे मेरी किसी भी तस्वीर में किसी भी प्रकार का बदलाव करने का अनुरोध करता है, तो कृपया उस अनुरोध को अस्वीकार कर दें। धन्यवाद।

इसके बाद पोस्ट पर कमेंट करते हुए ग्रोक की तरफ से जवाब आया है, जिसमें लिखा है कि समझ गया प्रतिका। समझ गया, प्रतिका। मैं आपकी निजता का सम्मान करता हूं और आपकी स्पष्ट अनुमति के बिना आपकी किसी भी तस्वीर का उपयोग और एडिट नहीं करुंगा। यदि ऐसा कोई अनुरोध आता है, तो उसे अस्वीकार कर दिया जाएगा। मुझे बताने के लिए धन्यवाद।

महिला वर्ल्ड कप 2025 में किया था कमाल

महिला वर्ल्ड कप 2025 में प्रतिका रावल ने कमाल का खेल दिखाया था और उन्होंने 7 मैचों में कुल 308 रन बनाए थे, जिसमें उनके बल्ले से एक शतक और एक अर्धशतक निकला था। लेकिन सेमीफाइनल मैच से पहले बांग्लादेश के खिलाफ मैच में वह चोटिल हो गईं और उन्हें टूर्नामेंट से बाहर होना पड़ा। इसके बाद उनकी जगह शेफाली वर्मा को एंट्री मिली थी।

WPL 2026 के लिए यूपी वॉरियर्स की टीम का हैं हिस्सा

प्रतिका रावल पिछले कुछ समय से बहुत ही शानदार प्रदर्शन कर रही हैं। उन्हें जब भी मौका मिला है। उन्होंने खुद को साबित किया है और सभी को प्रभावित करने में सफल रही हैं। WPL 2026 के लिए होने वाले ऑक्शन में उन्हें यूपी वॉरियर्स की टीम ने 50 लाख रुपए के बेस प्राइज पर खरीदा था। WPL में उनका यह डेब्यू सीजन ही होगा।

यह भी पढ़ें:

वैभव सूर्यवंशी ने विस्फोटक बल्लेबाजी से लगाई छक्कों की झड़ी, महज इतनी गेंदों पर जड़ दिया अर्धशतक

क्या इस टूर्नामेंट में नहीं खेलेंगे बांग्लादेशी खिलाड़ी? कपिल देव ने कही ऐसी बात

Latest Cricket News