IPL 2026: मिनी ऑक्शन में अनसोल्ड गए पृथ्वी शॉ और सरफराज जैसे बड़े प्लेयर्स, किसी फ्रेंचाइजी ने नहीं लगाई बोली
IPL 2026 के मिनी ऑक्शन में अब तक तीन सेट हो चुका है। इस दौरान कई बड़े खिलाड़ी अनसोल्ड रहे। पृथ्वी शॉ, सरफराज खान जैसे प्लेयर इस राउंड में अनसोल्ड रहे।
आईपीएल 2026 के लिए मिनी ऑक्शन का आयोजन आबू धाबी में किया जा रहा है। इस मिनी ऑक्शन में अब तक कैमरून ग्रीन सबसे महंगे खिलाड़ी रहे हैं। ऑक्शन से पहले उम्मीद जताई जा रही थी कि केकेआर उन्हें खरीदेगी और अंत में ऐसा ही देखने को मिला। केकेआर ने उन्हें 25 करोड़ 20 लाख रूपये में अपनी टीम में शामिल किया है। वह आईपीएल इतिहास के अब तक के सबसे महंगे विदेशी खिलाड़ी बन गए हैं। इस मिनी ऑक्शन में अब तक तीन सेट हो चुके हैं और इस दौरान कई बड़े-बड़े खिलाड़ी अनसोल्ड रहे हैं।
पृथ्वी शॉ, डेवोन कॉनवे जैसे बड़े प्लेयर्स रहे अनसोल्ड
मिनी ऑक्शन की शुरुआत बल्लेबाजों के सेट से हुई, जहां जैक फ्रेजर मैकगर्क, पृथ्वी शॉ, डेवोन कॉनवे जैसे खिलाड़ी अनसोल्ड रहे। उनके अलावा सरफराज खान भी अनसोल्ड रहे। वहीं ऑलराउंडर्स के सेट में इंग्लैंड के गस एटकिंसन और लियाम लिविनस्टोन, न्यूजीलैंड के रचिन रवींद्र जैसे प्लेयर भी अनसोल्ड रहे। उम्मीद थी कि इन खिलाड़ियों को पहले राउंड में कोई न कोई फ्रेंचाइजी जरूर खरीद लेगी, लेकिन अभी तक ऐसा देखने को नहीं मिला है।
दूसरे राउंड में बिक सकते हैं अनसोल्ड प्लेयर्स
आपको बता दें कि अभी तक जो प्लेयर्स अनसोल्ड रहे, उनका नाम फिर से दूसरे राउंड में आ सकता है। लेकिन सभी फ्रेंचाइजी के पास इस मिनी ऑक्शन के लिए लिमिटेड स्लॉट खाली हैं, ऐसे में वह दूसरे राउंड में भी बिकेंगे या नहीं इसको लेकर अभी कुछ भी साफतौर पर कहा नहीं जा सकता है। विकेटकीपर की सेट से केएस भरत, रहमानुल्लाह गुरबाज, जॉनी बेयरस्टो, जेमी स्मिथ जैसे बड़े प्लेयर्स अनसोल्ड रहे।
केकेआर के पास था सबसे बड़ा पर्स
आपको बता दें कि इस मिनी ऑक्शन के लिए केकेआर को पास सबसे ज्यादा 64.30 करोड़ रुपये थे। उन्हें 13 स्लॉट भरने थे, जिसमें 6 विदेशी प्लेयर खरीदे जा सकते हैं। केकेआर ने ऑस्ट्रेलिया के ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन पर छप्पर फाड़ पैसा बरसाया। ग्रीन 25.20 करोड़ रुपये में केकेआर का हिस्सा बने। वह आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे विदेशी खिलाड़ी बन चुके हैं। इसके अलावा उन्होंने मथिसा पथिराना को 18 करोड़ में और फिन एलन को 2 करोड़ में खरीदा है।
यह भी पढ़ें
कैमरन ग्रीन के लिए इन टीमों के बीच जबरदस्त भिड़ंत, आखिर में बना दिया ऑक्शन का नया कीर्तिमान
