PSL 2026 Behind Closed Doors: 26 मार्च से पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) के नए सीजन की शुरुआत होने वाली है। सीजन की शुरुआत से पहले इस टूर्नामेंट को लेकर PCB ने एक बड़ा फैसला लिया है। पाकिस्तान सुपर लीग के मुकाबले इस सीजन बंद दरवाजे के पीछे खेले जाएंगे। इसका मतलब सभी मैच खाली स्टेडियम में आयोजित होंगे। इसके साथ ही ये भी फैसला लिया गया है PSL 2026 के मुकाबले सिर्फ दो वेन्यू पर होंगे। PSL के सभी मैच अब लाहौर या कराची में ही होंगे। लाहौर में होने वाला उद्घाटन समारोह भी रद्द कर दिया गया है। ईरान-इजराइल वॉर की वजह से वेस्ट एशिया में चल रहे दिक्कतों की वजह से ये फैसला लिया गया है।
PCB के चेयरमैन मोहसिन नकवी ने ये संभावना जताई है कि अगर हालात में सुधार हुए तो टूर्नामेंट के बाद के मुकाबलों में फैंस को स्टेडियम में एंट्री मिल सकती है। लेकिन यह ईरान में चल रहे संकट के खत्म होने पर निर्भर करेगा। हो सकता है कि यह 10 दिनों में खत्म हो जाए, या शायद 15 दिनों में। लेकिन आने वाले दिनों में हालात को देखते हुए फैसला लिया जाएगा।
मोहसिन नकवी ने पाकिस्तान के लोगों से की अपील
वेस्टर्न एशिया में चल रहे इस वॉर के कारण दुनिया भर में तेल का संकट पैदा हो गया है, जिसका असर पाकिस्तान में भी साफ तौर पर देखने को मिल रहा है। खासकर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के बंद होने के कारण तेल की आपूर्ति में रुकावट देखने को मिल रही है। नकवी ने कहा कि प्रधानमंत्री ने पूरे पाकिस्तान से अपील की है कि वे ईंधन संकट के चलते अपनी आवाजाही को सीमित रखें। उन्होंने आगे कहा हमने स्कूलों को बंद कर दिया है। वर्क फ्रॉम होम की व्यवस्था लागू की है और ईद की छुट्टियों की संख्या भी बढ़ा दी है। हमें नहीं पता कि यह युद्ध कब तक चलेगा।
PSL 2026 में नहीं होगा ओपनिंग सेरेमनी
मोहसिन नकवी ने आगे कहा कि इन सब बातों को ध्यान में रखते हुए हमने सुरक्षा एजेंसियों के साथ मीटिंग की और उसके बाद हमने फैसला किया कि PSL अपने शेड्यूल के अनुसार ही जारी रहेगा। लेकिन हम लोगों से यह नहीं कह सकते कि वे अपनी आवाजाही सीमित रखें, और फिर हर दिन स्टेडियमों में 30,000 लोगों को इकट्ठा होने दें। हमने फैसला किया कि जब तक यह संकट जारी है, हम मैचों में दर्शकों को स्टेडियम आने की अनुमति नहीं देंगे। यह एक मुश्किल फैसला था, लेकिन इसे लेना जरूरी था। उद्घाटन समारोह भी रद्द कर दिया जाएगा।
यह भी पढ़ें
IPL 2026 ऑक्शन में अनसोल्ड रहने वाले खिलाड़ी ने खेली बवंडर पारी, 69 गेंदों में जड़ दिए 195 रन; लगाए 21 छक्के
वैभव सूर्यवंशी ने IPL 2026 से पहले दिया बड़ा बयान, जानें क्यों कहा ऐसा सवाल है तो 2000-3000 रन मारूंगा
Latest Cricket News