A
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. पीएसएल में एक और बवाल, सिकंदर रजा को होटल के अंदर लेकर गए शाहीन अफरीदी, ठोका मोटा जुर्माना

पीएसएल में एक और बवाल, सिकंदर रजा को होटल के अंदर लेकर गए शाहीन अफरीदी, ठोका मोटा जुर्माना

पीएसएल यानी पाकिस्तान सुपर लीग का नया सीजन शुरू हुए अभी कुछ ही वक्त हुआ है। इस बीच रोज नए नए विवाद सामने आ रहे हैं। अब शाहीन अफरीदी पर जुर्माना लगाया गया है।

Shahid Afridi- India TV Hindi
Image Source : GETTY शाहीन अफरीदी

पीएसएल यानी पाकिस्तान सुपर लीग में एक और बवाल हो गया है। इस थर्ड क्लास टूर्नामेंट में पाकिस्तान अलावा बाकी कम ही खिलाड़ी खेलते हैं, लेकिन जो भी आते हैं, उनके सामने भद्द पिटवाई जाती है। अब एक अनोखा मामला सामने आया है। इसमें सुरक्षा को तार तार करने का मामला है। इस पर एक्शन लेते हुए लाहौर कलंदर के कप्तान शाहीन शाह अफरीदी पर मोटा जुर्माना ठोका ​गया है। 

बिना परीशन सिकंदर रजा और उनके दोस्तों को होटल रूम लेकर गए शाहीन

शाहीन शाह अफरीदी, जो कि पाकिस्तान की वनडे टीम के कप्तान हैं, वे पीएलस में लाहौर कलंदर की कप्तानी करते हैं। इस टीम से जिम्बाब्वे के स्टार खिलाड़ी सिकंदर रजा भी खेलते हैं। पिछले दिनों यानी टूर्नामेंट शुरू होने के बाद एक मामला सामने आया था। इसमें पता चला कि शाहीन अफरीदी और सिकंदर रजा बिना परमीशन के कुछ बाहरी लोगों को लेकर टीम होटल में चले गए। इसके लिए अनुमति मांगी गई थी, लेकिन नहीं दी गई, इसके बाद भी सिकंदर और शाहीन माने नहीं। इस मामले का खुलासा तब हुआ, जब लाहौर पुलिस ने पीएसएल के चेयरमैन को एक खत लिखा। 

करीब दो घंटे बिना परमीशन होटल के अंदर रहे सभी लोग

बताया जाता है कि मामला 28 मार्च की रात का है। पता चला है कि लाहौर कलंदर के कप्तान शाहीन अफरीदी और सिकंदर रजा ने टूर्नामेंट के दौरान होटल नियमों की अनदेखी की है। कुछ लोग सिकंदर रजा का नाम लेकर होटल में गए थे। बताया जाता है कि जो लोग अंदर गए, वे सिकंदर के परिवारीजन और दोस्त थे। ये सभी लोग करीब दो घंटे तक ​बिना परमीशन होटल के अंदर रहे। हालांकि ​खुद सिकंदर का कहना है कि वे करीब 40 मिनट होटल में रहे। रात करीब डेढ़ बजे तक ये लोग होटल के अंदर ही थे, ऐसा कहा जा रहा है। 

सिकंदर रजा खुद ले ली पूरी जिम्मेदारी

इस मामले ने जब तूल पकड़ा तो सिकंदर रजा ने पूरी जिम्मेदारी खुद पर ले ली है, लेकिन इसके बाद भी शाहीन के अपराध का कम नहीं माना गया। उन पर एक लाख पा​किस्तानी रुपये का जुर्माना लगा है, जो करीब 10 लाख रुपये होता है। ऐसा पीएसएल के निमयों को तोड़ने के कारण किया गया है। इस घटना को नियमों का उल्लंघन माना गया है। ये जुर्माना शाहीन की अपनी पीएसएल टीम लाहौर कलंदर की ओर से लगाया गया है। इस बीच सिकंदर रजा पर कोई एक्शन नहीं लिया है।

लाहौर कलंदर ने क्या कहा

इस बीच लाहौर कलंदर का ये भी कहना है कि घटना हुई तो थी, लेकिन इसे बढ़ाचढ़ाकर दिखाया गया है, इतना कुछ नहीं था कि इसे इतना तूल दिया जाए। टीम की ओर से कहा गया है कि आगे से ऐसी कोई हरकत ना हो, इसके लिए खिलाड़ियों को एक बार फिर से ताकीद कर दिया गया है। देखना है कि आने वाले दिनों में इस घटना को लेकर क्या कुछ होता है। 

यह भी पढ़ें 

IPL 2026 Points Table: अंक तालिका में उलटफेर, इस टीम ने कर लिया पहले नंबर की कुर्सी पर कब्जा

'इतनी गलतियों के साथ शुरुआत करना अच्छा लग रहा है'- हार के बाद CSK के कप्तान का अजीबोगरीब बयान

Latest Cricket News