Ruturaj Gaikwad: राजस्थान रॉयल्स ने IPL 2026 के तीसरे मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स को 8 विकेट से मात दी। इस मुकाबले में चेन्नई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए राजस्थान के सामने 128 रन का टारगेट रखा था। राजस्थान ने इस टारगेट को 12.1 ओवर में हासिल कर लिया। इस हार के बाद चेन्नई के कप्तान ने बताया कि उनकी टीम से कहां गलती हुई और उन्हें क्यों इस मुकाबल में इस तरह से एकतरफा हार का सामना करना पड़ा। चेन्नई के कप्तान ने इस हार का ठीकरा अपने बल्लेबाजों पर फोड़ा।
हम बल्लेबाजी में और बेहतर कर सकते थे- ऋतुराज गायकवाड़
चेन्नई के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने कहा कि इस हार से ज्यादा परेशान नहीं हूं। मुझे लगा कि शुरुआत में हालात सच में बहुत मुश्किल थे, खासकर जब जोफ्रा और बर्गर का सामना करना पड़ रहा था। राजस्थान रॉयल्स के गेंदबाजों ने बहुत अच्छी लेंथ पर गेंदबाजी की। आप देख सकते थे कि स्पिनरों को भी थोड़ी मदद मिल रही थी। हां हम बल्लेबाजी में और बेहतर कर सकते थे, हम खेल को और आगे तक ले जा सकते थे। हम थोड़ी अच्छी बल्लेबाजी दिखा सकते थे, शायद स्कोर को 150-160 तक ले जा सकते थे। लेकिन आजकल, आपको कभी पता नहीं चलता कि कौन सा स्कोर अच्छा है, इसलिए आपको बस खेलते रहना होता है।
उम्मीद है कि यहां से चीजों में सुधार होगा- गायकवाड़
गायकवाड़ ने आगे कहा कि पहले मैच में बहुत सारी गलतियों के साथ शुरुआत करना अच्छा है। उम्मीद है कि यहां से चीजों में सुधार ही होगा। मैं ऐसा इंसान नहीं हूं जो हमेशा बड़े स्कोर बनाने में ही यकीन रखता हो। लेकिन इम्पैक्ट प्लेयर के नियम के साथ, आपको कभी ठीक से पता नहीं चलता कि कौन सा स्कोर अच्छा है या कौन सा औसत स्कोर है। इसलिए आप अक्सर ऐसे मैच नहीं देखते जो 20वें ओवर तक जाते हों, खासकर तब जब आप 150, 160 या 170 रन डिफेंड कर रहे हों। इसलिए मुझे लगता है कि बल्लेबाजों के लिए यह बस खुद पर और अपने खेल पर भरोसा रखना होगा। अगर गेंद आपकी रेंज में है, तो बस उसे हिट करने की कोशिश करें। आज यह तरीका काम नहीं आया, लेकिन हम अपनी बल्लेबाजी में सुधार कर सकते हैं। आपको बस सकारात्मक रहना होगा, खासकर तब जब आप पहले बल्लेबाजी कर रहे हों।
यह भी पढ़ें
संजू सैमसन को 7 साल बाद देखना पड़ा ऐसा दिन, CSK के लिए डेब्यू मैच में ही रहे फ्लॉप
IPL 2026: टूटा 277 मैचों का सिलसिला, CSK फैंस के लिए यकीन करना मुश्किल!