Sanju Samson Record: IPL 2026 का तीसरा मैच चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला गया। इस मैच में चेन्नई को पहले बल्लेबाजी करने का मौका मिला। पहले बल्लेबाजी करने उतरी चेन्नई की शुरुआत इस मैच में बिल्कुल भी अच्छी नहीं रही। संजू सैमसन जो आज पहली बार चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेल रहे हैं, उनका बल्ला इस मैच में नहीं चला। सैमसन 7 बॉल में 6 रन बनाकर आउट हुए। इसके साथ ही संजू सैमसन को आईपीएल में 7 साल के बाद खराब दिन देखना पड़ा है।
संजू सैमसन 6 रन बनाकर हुए आउट
संजू सैमसन पिछले 7 आईपीएल सीजन में पहली बार सीजन के पहले मैच में अर्धशतक लगाए बिना आउट हुए हैं। 2020 के बाद से लेकर 2025 तक संजू ने हर आईपीएल सीजन के अपने पहले मैच में अर्धशतक लगाने में कामयाब रहे थे। लेकिन इस साल वह अपने पहले मैच में 7 बल्ले में 6 रन बनाकर आउट हो गए। उनका विकेट नांद्रे बर्गर ने लिया है। बर्गर की गेंद पर वह बोल्ड हो गए। उनके आउट होते ही गुवाहाटी के स्टेडियम में सन्नाटा पसर गया।
बर्गर की बेहतरीन गेंद पर सैमसन हुए बोल्ड
नांद्रे बर्गर की जिस गेंद पर सैमसन आउट हुए वह एक बेहतरीन बॉल थी। बर्गर ने ये गेंद 140.2 km/h की रफ्तार से डाली थी, ये गेंद उन्होंने गुड लेंथ एरिया में डाली थी। सैमसन ने इस गेंद पर क्रॉस-बैट खेलने की कोशिश की, लेकिन गेंद पिच पर गिरने के बाद कांटा बदली और सैमसन के लिए अंदर की तरफ आई और वह बोल्ड हो गए। गेंद सीधे ऑफ-स्टंप से जा टकराई और सैमसन CSK के लिए अपने डेब्यू मैच में कुछ खास कमाल किए बिना ही आउट हो गए।
चेन्नई की शुरुआत रही बेहद खराब
चेन्नई की शुरुआत इस मैच में बेहद खराब रही। उनकी टीम 19 के स्कोर पर 3 विकेट गंवा चुकी थी। उसके बाद देखते ही देखते 51 के स्कोर पर टीम के पांच विकेट गंवा बैठी थी। सीएसके के 4 टॉप ऑर्डर बल्लेबाज सिंगल डिजिट स्कोर में आउट हो गए। टीम के लिए सरफराज खान 12 बॉल पर 17 रन बनाकर आउट हुए। अब देखना ये होगा कि चेन्नई की टीम यहां से स्कोरबोर्ड पर कितना बड़ा टोटल लगा पाती है।
यह भी पढ़ें
ODI World Cup 2027: आईसीसी ने बनाया खास प्लान, पहले से और बड़ा होगा वनडे विश्व कप
वैभव सूर्यवंशी का आएगा तूफान, कौन करेगा उनके साथ पारी का आगाज