1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IPL 2026 Points Table: पंजाब की जीत से अंकतालिका में उठापटक, RCB से छीन गया नंबर 1 का ताज

IPL 2026 Points Table: पंजाब की जीत से अंकतालिका में उठापटक, RCB से छीन गया नंबर 1 का ताज

IPL 2026 Points Table: पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से हराकर आईपीएल 2026 पॉइंट्स टेबल में पहला स्थान हासिल कर लिया है। लगातार चार हार झेलने के बाद मुंबई की हालत बेहद खराब है।

IPL 2026 Points Table- India TV Hindi
Image Source : IPL आईपीएल 2026 पॉइंट्स टेबल

IPL 2026 Points Table: आईपीएल 2026 के 24वें मैच में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से मात दी। इस मैच के बाद पॉइंट्स टेबल में उठापटक देखने को मिला है। पंजाब की टीम को इस जीत से फायदा हुआ है, इस मैच से पहले पंजाब किंग्स की टीम पॉइंट्स टेबल में 7 अंकों के साथ तीसरे पायदान पर थी। लेकिन मुंबई इंडियंस के खिलाफ जीत के बाद उन्हें दो पायदान का फायदा मिला है। श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली उनकी टीम पॉइंट्स टेबल में पहले नंबर पर पहुंच गई है। उन्होंने डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से यह ताज छीना। 

आईपीएल 2026 में एक भी मैच नहीं हारी है पंजाब किंग्स

पंजाब किंग्स के अब 5 मैचों में सबसे अधिक 9 अंक है। टीम ने इस सीजन अभी तक 4 मैच जीते, वहीं कोलकाता नाइट राइडर्स के साथ उनका मैच बारिश की भेंट चढ़ा था। पंजाब अब तक इस सीजन एक भी मुकाबला नहीं हारी है। वहीं दूसरी तरफ लगातार चार मैच हारने के बाद मुंबई इंडियंस की हालत खराब है। एमआई आईपीएल 2026 पॉइंट्स टेबल में 9वें पायदान पर हैं। मुंबई की टीम ने इस सीजन अब तक पांच मैच खेले हैं, जिसमें से उन्हें सिर्फ एक मैच में जीत मिल पाई है।

पॉइंट्स टेबल में अभी कौन है टॉप-4 में?

पॉइंट्स टेबल में टॉप-4 टीमों की बात करें तो वहां मुंबई को हराने के बाद पंजाब किंग्स पहले पायदान पर है। वहीं रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु दूसरे, राजस्थान रॉयल्स तीसरे और सनराइजर्स हैदराबाद चौथे पायदान पर है। आरसीबी और आरआर को अब तक इस सीजन में 1-1 हार का सामना करना पड़ा है। वहीं सनराइजर्स हैदराबाद की टीम को इस सीजन पांच में से तीन मैच में हार का सामना करना पड़ा है। लेकिन 4 पॉइंट्स के साथ उनकी टीम पॉइंट्स टेबल में टॉप-4 में मौजूद है क्योंकि उनका नेट रन रेट बेहतर है।

MI और KKR पर बाहर होने का खतरा

मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स पर अब आईपीएल 2026 से बाहर होने का खतरा मंडरा रहा है। मुंबई की टीम पांच में अब तक एक ही मैच जीत पाई है। उनके खाते में फिलहाल दो ही अंक हैं। वहीं कोलकाता नाइट राइडर्स को इस सीजन अभी तक जीत नसीब नहीं हुई है। उनका पॉइंट्स टेबल में खाता पंजाब किंग्स से मैच धुलने की वजह से खुला है। दोनों टीमें अब यहां से कुछ और मैच हारती हैं तो वह इस सीजन से बाहर हो सकते हैं।

यह भी पढ़ें

Quinton de Kock ने पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच ठोकी सेंचुरी, राहुल-संजू वाले स्पेशल क्लब का बने हिस्सा

हार के बाद निशब्द हुए हुए कप्तान हार्दिक पांड्या, कहा- 'मेरे पास इस वक्त बोलने के लिए कुछ नहीं है'

Latest Cricket News