Quinton de Kock Century: मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स के बीच आईपीएल 2026 का 24वां मैच खेला जा रहा है। इस मैच में रोहित शर्मा मुंबई के लिए नहीं खेल रहे हैं और उनकी जगह क्विंटन डी कॉक को मौका मिला। डी कॉक के लिए यह इस सीजन का पहला मैच और पहले ही मुकाबले में उन्होंने शानदार शतक जड़ दिया। इस शतकीय पारी के बदौलत मुंबई इंडियंस की टीम इस मैच में मजबूत स्थिति में नजर आ रही है। डी कॉक ने अपनी ये सेंचुरी 53 बॉल में पूरी की। डी कॉक के लिए यह उनके आईपीएल करियर का तीसरा शतक है।
मिनी ऑक्शन में MI ने डी कॉक को खरीदा था
डी कॉक की बात करें तो मिनी ऑक्शन में मुंबई इंडियंस की फ्रेंचाइजी ने उन्हें बेस प्राइस 2 करोड़ में खरीदा था। लेकिन इस सीजन उन्हें अभी तक एक भी मैच में खेलने का मौका नहीं मिला। मुंबई के लिए रोहित शर्मा और रेयान रिकेलटन ओपन कर रहे थे। लेकिन रोहित के चोटिल होने के बाद पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच में उन्हें खेलने का मौका मिला। इस मौके को डी कॉक ने पूरी तरह से लपका और शानदार सेंचुरी जड़ दी। डी कॉक के शतकीय पारी के बदौलत मुंबई इस मैच में पंजाब के सामने एक बड़ा टारगेट रखने में कामयाब रही है।
डी कॉक ने लगाया आईपीएल करियर का तीसरा शतक
डी कॉक के लिए यह उनके आईपीएल करियर की तीसरी सेंचुरी है। डी कॉक ने आईपीएल में अपना पहला शतक साल 2016 में दिल्ली डेयरडेविल्स (अब दिल्ली कैपिटल्स) के लिए खेलते हुए RCB के खिलाफ 51 बॉल में 108 रन की पारी खेली थी। उसके बाद उन्होंने अपने आईपीएल करियर की दूसरी सेंचुरी लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए खेलते हुए साल 2022 में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ लगाई थी। इसके बाद उन्होंने अब अपनी तीसरी सेंचुरी मुंबई के लिए खेलते हुए पंजाब के खिलाफ 52 गेंदों में पूरा किया।
संजू और राहुल वाले क्लब में शामिल हुआ डी कॉक का नाम
आपको बता दें कि डी कॉक आईपीएल इतिहास के तीसरे ऐसे खिलाड़ी बने हैं जिन्होंने तीन फ्रेंचाइजी के लिए सेंचुरी लगाई है। उनसे पहले केएल राहुल, संजू सैमसन ने ये कारनामा किया है। केएल राहुल ने आईपीएल में पंजाब किंग्स, लखनऊ सुपर जायंट्स और दिल्ली कैपिटल्स के लिए शतक लगाया है। वहीं संजू सैमसन ने आईपीएल में अब तक दिल्ली कैपिटल्स, राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के लिए शतकीय पारी खेली है। वहीं क्विंटन डी कॉक ने दिल्ली कैपिटल्स, लखनऊ सुपर जायंट्स और मुंबई इंडियंस के लिए शतक लगाया है। पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच में डी कॉक 60 बॉल पर 112 रन बनाकर नाबाद लौटे।
यह भी पढ़ें
रोहित शर्मा कब तक करेंगे वापसी? हार्दिक पांड्या ने फिटनेस को लेकर दिया अहम अपडेट
अर्शदीप सिंह ने IPL में रचा इतिहास, पंजाब किंग्स के लिए खास रिकॉर्ड बनाने वाले बने पहले प्लेयर