1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. अर्शदीप सिंह ने IPL में रचा इतिहास, पंजाब किंग्स के लिए खास रिकॉर्ड बनाने वाले बने पहले प्लेयर

अर्शदीप सिंह ने IPL में रचा इतिहास, पंजाब किंग्स के लिए खास रिकॉर्ड बनाने वाले बने पहले प्लेयर

 Written By: Hitesh Jha
 Published : Apr 16, 2026 07:51 pm IST,  Updated : Apr 16, 2026 08:04 pm IST

Arshdeep Singh 100 IPL Wickets: पंजाब किंग्स के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने आईपीएल में एक नया इतिहास रच दिया है। उन्होंने मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच में लगातार दो गेंदों में दो विकेट हासिल किए।

अर्शदीप सिंह- India TV Hindi
अर्शदीप सिंह Image Source : AFP

Arshdeep Singh 100 IPL Wickets: पंजाब किंग्स के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने आईपीएल में एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। उन्होंने मुंबई इंडियंस के खिलाफ वानखेड़े में खेले जा रहे मैच में अपने 100 आईपीएल विकेट पूरे किए और ऐसा करने वाले पंजाब किंग्स के पहले गेंदबाज बने हैं। उन्होंने रेयान रिकेलटन का विकेट लेकर आईपीएल में अपने 100 विकेट पूरे किए। इसके साथ ही वह आईपीएल इतिहास में 100 विकेट लेने वाले पांचवें लेफ्ट आर्म पेसर हैं।

आईपीएल में बतौर लेफ्ट आर्म पेसर सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज

आईपीएल में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले लेफ्ट आर्म पेसर्स की बात करें तो वहां टॉप पर ट्रेंट बोल्ट का नाम है। उन्होंने इस टूर्नामेंट में अब तक 144 विकेट लिए हैं। वहीं लिस्ट में दूसरे नंबर पर भारतीय तेज गेंदबाज जयदेव उनादकट का नाम है, उन्होंने अब तक आईपीएल में 114 विकेट लिए हैं। पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज आशीष नेहरा इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर है। उन्होंने आईपीएल में 106 विकेट लिए थे। नेहरा के बाद चौथे नंबर पर जहीर खान का नाम है, जिन्होंने अपने आईपीएल करियर में 102 विकेट हासिल किए थे। अब 100 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह इस लिस्ट में पांचवें नंबर पर हैं।

IPL में 100+ विकेट लेने वाले बाएं हाथ के तेज गेंदबाज

  • 144 - ट्रेंट बोल्ट
  • 114 - जयदेव उनादकट
  • 106 - आशीष नेहरा
  • 102 - जहीर खान
  • 101* - अर्शदीप सिंह

जारी आईपीएल में अर्शदीप का प्रदर्शन रहा है साधारण

आपको बता दें कि पिछले 11 IPL पारियों में पावरप्ले के दौरान यह अर्शदीप का पहला IPL विकेट है। आपको बता दें कि उन्होंने 21.1 ओवरों के बाद पावरप्ले में विकेट लिया है। वहीं पिछले नौ T20 मैचों में यह उनका पावरप्ले में पहला विकेट भी है। इससे पहले उन्होंने T20 वर्ल्ड कप के दौरान अहमदाबाद में एडन मार्करम का विकेट पावरप्ले में लिया था। उसके बाद से वह पावरप्ले में विकेट लेने के लिए संघर्ष करते हुए नजर आए थे। आईपीएल के जारी सीजन में भी अर्शदीप का प्रदर्शन उतना अच्छा नहीं रहा है।

यह भी पढ़ें

Khaleel Ahmed Replacement: 3 प्लेयर्स जो SRH के खिलाफ मैच में खलील अहमद को कर सकते हैं रिप्लेस

रोहित शर्मा कब तक करेंगे वापसी? हार्दिक पांड्या ने फिटनेस को लेकर दिया अहम अपडेट

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल