RCB vs CSK: IPL 2026 के सबसे बड़े मुकाबलों में से एक 5 अप्रैल को खेला जाने वाला है, जिसमें रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और चेन्नई सुपर किंग्स आमने-सामने होंगी। इस मैच पर फैंस ही नहीं बल्कि पूर्व क्रिकेटर्स की निगाहें भी टिकी हैं। यही वजह है कि इस मुकाबले से पहले ही बयानबाजी ने माहौल गर्म कर दिया है। दरअसल, भारत के पूर्व स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने हाई-वोल्टेज मैच से पहले अपनी फेवरेट टीम का खुलासा किया है।
अश्विन का दिल CSK के साथ
अश्विन ने साफ तौर पर माना कि उनका झुकाव चेन्नई सुपर किंग्स की ओर है, भले ही टीम इस समय संघर्ष कर रही हो। उन्होंने कहा कि वह CSK को कभी भी ओवरवेल्मिंग फेवरेट नहीं कहूंगा। उनका दिल हमेशा थोड़ा येलो ही धड़कता है। उन्हें इसमें कोई शर्म नहीं है। इस मैच में उनका दिल कहता है CSK, लेकिन उनका दिमाग कहता है RCB। उन्होंने कहा कि पहले मैच में CSK की टीम राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 127 रन पर ऑलआउट हो गई थी । मौसम बादलों से घिरा था, पिच कवर के नीचे थी और इन सबके बावजूद आपने यह कॉम्बिनेशन चुना। यह एक अपवाद था।
CSK के लिए चुनौती भरा सीजन
चेन्नई सुपर किंग्स के लिए यह सीजन अब तक आसान नहीं रहा है। टीम अपने पूर्व कप्तान एमएस धोनी की गैरमौजूदगी से जूझ रही है, जो फिलहाल इंजरी के कारण बाहर हैं। लगातार टीम कॉम्बिनेशन में बदलाव और अनुभवी लीडरशिप की कमी के कारण CSK सही संतुलन नहीं बना पा रही है। अश्विन ने टीम में हो रहे लगातार बदलावों पर भी सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा कि T20 क्रिकेट में ऐसा होता है। और फिर अगले मैच में सिर्फ दो विदेशी खिलाड़ी ही खेले, जेमी ओवरटन और मैट शॉर्ट को बाहर बैठा दिया गया, उनकी जगह राहुल चाहर और प्रशांत वीर को मौका दिया गया। लगातार दो हार के बाद आप कितने बदलाव करेंगे?
अश्विन के बयान ने यह साफ कर दिया है कि जहां उनका दिल CSK के साथ है, वहीं मौजूदा फॉर्म RCB को मजबूत बनाती है। अब देखना दिलचस्प होगा कि मैदान पर किसकी जीत होती है, दिल की या दिमाग की।
यह भी पढ़ें
SRH vs LSG: सनराइजर्स हैदराबाद के सामने घर पर लखनऊ की चुनौती, Head To Head में ऐसा रहा है रिकॉर्ड
IPL 2026: ऑरेंज कैप पर समीर रिजवी का कब्जा, रोहित शर्मा टॉप-5 की लिस्ट में कहां?
Latest Cricket News