1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. रहमानुल्लाह गुरबाज ने रोहित शर्मा को छोड़ा पीछे, पहले टी20 में बुमराह ने नहीं खोलने दिया खाता

रहमानुल्लाह गुरबाज ने रोहित शर्मा को छोड़ा पीछे, पहले टी20 में बुमराह ने नहीं खोलने दिया खाता

अफगानिस्तान के सलामी बल्लेबाज रहमानुल्लाह गुरबाज पहले टी20 में बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए। जसप्रीत बुमराह ने उन्हें पवेलियन का रास्ता दिखाया।

Rahamnullah Gurbaj- India TV Hindi
Image Source : PTI रहमानुल्लाह गुरबाज

भारत और अफगानिस्तान के बीच पहला टी20 मैच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। पहले बल्लेबाजी करने उतरी अफगानिस्तान की शुरुआत इस मैच में अच्छी नहीं रही। उनके सलामी बल्लेबाज रहमानुल्लाह गुरबाज पहले ही ओवर में बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए। उन्हें जसप्रीत बुमराह ने स्लिप में अभिषेक शर्मा के हाथों कैच आउट करवाया। इसके साथ ही गुरबाज टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में बतौर ओपनर सबसे ज्यादा बार डक पर आउट होने के मामले में दूसरे नंबर पर पहुंच गए हैं।

रहमानुल्लाह गुरबाज 11 बार डक पर हो चुके हैं आउट

रहमानुल्लाह गुरबाज ने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में बतौर ओपनर सबसे ज्यादा बार डक पर आउट होने के मामले में भारत के रोहित शर्मा और साउथ अफ्रीका के क्विंटन डी कॉक को पीछे छोड़ दिया है। रोहित शर्मा और डी कॉक अपने टी20 इंटरनेशनल करियर में 10-10 बार डक पर आउट हुए थे, जबकि गुरबाज अब 11 बार आउट होकर इस लिस्ट में दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। इस मामले में आयरलैंड के पॉल स्टर्लिंग 14 डक के साथ सबसे ऊपर हैं, वहीं तिलकरत्ने दिलशान और सौम्य सरकार 9-9 बार, वहीं पथुम निसंका 8 बार बिना खाता खोले आउट हुए हैं।

T20I में ओपनर के तौर पर सबसे ज्यादा बार डक पर आउट होने वाले खिलाड़ी (फुल मेंबर टीमें)

  • 14 पॉल स्टर्लिंग
  • 11 रहमानुल्लाह गुरबाज
  • 10 रोहित शर्मा/ क्विंटन डी कॉक
  • 9 टी दिलशान/ सौम्य सरकार
  • 8 पाथुम निसंका

वैभव सूर्यवंशी को नहीं मिला मौका

इस मैच के लिए टीम इंडिया ने प्लेइंग XI में वैभव सूर्यवंशी को मौका नहीं दिया है। वहीं वॉशिंगटन सुंदर, यश ठाकुर और रवि बिश्नोई भी इस मैच में नहीं खेल रहे हैं। टीम इंडिया के गेंदबाजों ने पहले टी20 में जबरदस्त गेंदबाजी की है। टीम ने सातवें ओवर तक अफगानिस्तान की आधी टीम को पवेलियन भेज दिया था और उस वक्त तक अफगानी टीम का स्कोर 43 रन था। इब्राहिम जादरान ने 11 और सेदिकुल्लाह अटल ने 13 रन बनाए।

IND vs AFG मैच के लिए दोनों टीमों की प्लेइंग XI

अफगानिस्तान: इब्राहिम जादरान (कप्तान), रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), सेदिकुल्लाह अटल, दरविश रसूली, अजमतुल्लाह उमरजई, गुलबदीन नईब, मोहम्मद नबी, राशिद खान, मुजीब उर रहमान, नूर अहमद, फजलहक फारूकी

भारत: संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, नितीश कुमार रेड्डी, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती

यह भी पढ़ें

हरमनप्रीत से नो-हैंडशेक विवाद के बाद निगार सुल्ताना की बढ़ीं मुश्किलें, बोर्ड ने भी झाड़ा पल्ला

जसप्रीत बुमराह ने वापसी करने के साथ हासिल की बड़ी उपलब्धि, टी20 क्रिकेट में इस मामले में बने सिर्फ तीसरे भारतीय

Latest Cricket News