A
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. इस दिग्गज ने छोड़ा राजस्थान रॉयल्स का साथ, भारत को जिता चुका टी20 वर्ल्ड कप का खिताब

इस दिग्गज ने छोड़ा राजस्थान रॉयल्स का साथ, भारत को जिता चुका टी20 वर्ल्ड कप का खिताब

राहुल द्रविड़ ने राजस्थान रॉयल्स के हेड कोच के पद को छोड़ने का फैसला लिया है। इस बात की जानकारी राजस्थान रॉयल्स की टीम ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए दी है।

rahul dravid- India TV Hindi
Image Source : GETTY राहुल द्रविड़ टी20 वर्ल्ड कप की ट्रॉफी के साथ

Rajasthan Royals: आईपीएल 2026 से पहले ही राजस्थान रॉयल्स के हेड कोच राहुल द्रविड़ ने टीम का साथ छोड़ दिया है। वह पिछले साल ही राजस्थान के कोच बने थे। उनकी कोचिंग में राजस्थान की टीम अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाई थी और प्लेऑफ के लिए भी क्वालीफाई नहीं कर पाई थी। अब उन्होंने टीम से अपनी राहें अलग कर ली हैं।

राजस्थान रॉयल्स की टीम ने दिया धन्यवाद

राजस्थान रॉयल्स की टीम ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए बताया है कि हेड कोच राहुल द्रविड़ आईपीएल 2026 से पहले ही फ्रेंचाइजी के साथ अपना कार्यकाल समाप्त कर देंगे। राहुल कई सालों से रॉयल्स के सफर के सेंटर में रहे हैं। उन्होंने खिलाड़ियों की एक पीढ़ी को प्रभावित किया है और फ्रेंचाइजी पर एक अमिट छाप छोड़ी है। फ्रेंचाइजी की स्ट्रक्चरल समीक्षा के बाद द्रविड़ को एक व्यापक पद की पेशकश की गई थी, लेकिन उन्होंने इसे स्वीकार नहीं किया। राजस्थान रॉयल्स के खिलाड़ी और पूरी दुनिया में मौजूद उनके फैंस उल्लेखनीय सेवा के लिए द्रविड़ को हार्दिक धन्यवाद देते हैं।

प्वाइंट्स टेबल में 8वें नंबर पर रही थी टीम

राहुल द्रविड़ की कोचिंग में आईपीएल 2025 में राजस्थान रॉयल्स की टीम प्वाइंट्स टेबल में 9वें नंबर पर रही थी। टीम ने कुल 14 मुकाबले खेले, जिसमें से 4 में जीत दर्ज की और 10 हारे थे। 8 अंकों के साथ उसका नेट रन रेट माइनस 0.549 रहा था। उनकी कोचिंग में टीम को वैभव सूर्यवंशी जैसा प्लेयर मिला।

द्रविड़ की कोचिंग में भारत ने जीता था टी20 वर्ल्ड कप 2024 की ट्रॉफी

राहुल द्रविड़ भारतीय क्रिकेट टीम के कोच भी रहे हैं और उनकी कोचिंग में ही भारत ने टी20 वर्ल्ड कप 2024 का खिताब जीता था। राहुल हमेशा से ही अपने शालीन व्यवहार के लिए जाने जाते रहे हैं। उनका रवैया शान्त तरीके से प्लेयर्स से अच्छा प्रदर्शन निकलवाने का रहा है। उन्होंने खिलाड़ियों को कभी भी किसी काम के लिए फोर्स नहीं किया।

यह भी पढ़ें:

RCB ने किया मुआवजे का ऐलान, जान गंवाने वालों के परिवारों के लिए 25-25 लाख रुपए की मदद

छोटी सी पारी से कायरन पोलार्ड का बड़ा करिश्मा, T20 क्रिकेट के इतिहास में ऐसा करने वाले सिर्फ दूसरे बल्लेबाज

Latest Cricket News