आईपीएल 2025 में राजस्थान रॉयल्स की टीम अच्छा नहीं कर पाई थी और टीम खिताब जीतना तो दूर, प्लेऑफ में भी नहीं पहुंच पाई थी। तब नियमित कप्तान संजू सैमसन चोटिल हो गए थे और उनकी जगह कप्तानी की जिम्मेदारी रियान पराग ने निभाई थी। अब राजस्थान ने संजू को चेन्नई सुपर किंग्स के साथ ट्रेड कर लिया है। वहीं आगामी सीजन के लिए स्क्वाड में काफी बदलाव किए हैं और कई स्टार प्लेयर्स को रिलीज कर दिया है।
वानिंदु हसरंगा को कर दिया रिलीज
राजस्थान रॉयल्स की टीम ने संजू सैमसन के बदले रवींद्र जडेजा और सैम करन को ट्रेड किया है। वहीं टीम से वानिंदु हसरंगा, महेश तीक्ष्णा, आकाश मधवाल को बाहर का रास्ता दिखाया है। इन प्लेयर्स ने प्रभावित करने में सफल नहीं हो पाए थे और अच्छा प्रदर्शन नहीं कर रहे थे। ऑक्शन से पहले राजस्थान के पास 16.05 करोड़ रुपए की रकम बची हुई है।
IPL 2025 में किया खराब प्रदर्शन
आईपीएल 2025 में राजस्थान रॉयल्स की टीम ने बहुत ही खराब प्रदर्शन किया। लीग स्टेज में टीम ने कुल 14 मुकाबले खेले, जिसमें से 4 में जीत दर्ज की। इसके अलावा 10 मैचों में टीम को हार का सामना करना पड़ा। 8 अंकों के साथ वह प्वाइंट्स टेबल में 9वें स्थान पर रही थी।
एक बार खिताब जीत चुकी है राजस्थान रॉयल्स की टीम
राजस्थान रॉयल्स की टीम ने आईपीएल के शुरुआती साल में शेन वॉर्न की अगुवाई में 2008 में खिताब जीता था। उसके बाद टीम आईपीएल 2022 के फाइनल में भी पहुंची थी। तब संजू सैमसन की कप्तानी में राजस्थान को गुजरात टाइटंस से हार का मुंह देखना पड़ा था। अब आगामी सीजन के लिए टीम बदली हुई नजर आ रही है।
राजस्थान रॉयल्स के द्वारा रिटेन और रिलीज किए गए प्लेयर्स:
रिटेन: ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), जोफ्रा आर्चर, क्वेना मफाका, लुआन-ड्रे प्रिटोरियस, नंद्रे बर्गर, रियान पराग, संदीप शर्मा, शिम्रोन हेटमायर, शुभम दुबे, तुषार देशपांडे, वैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल, युद्धवीर सिंह। रवींद्र जडेजा और सैम करन (CSK से ट्रेड)
रिलीज: वानिंदु हसरंगा, महेश थीक्षाना, फजलहक फारूकी, आकाश मधवाल, कुमार कार्तिकेय, कुणाल राठौड़, अशोक शर्मा।
राजस्थान रॉयल्स से ट्रेड प्लेयर: संजू सैमसन और नीतीश राणा।
यह भी पढ़ें:
संजू सैमसन के हाथ नहीं आया मौका, CSK ने इस खिलाड़ी को बना दिया कप्तान; हो गया बड़ा ऐलान
डिफेंडिंग चैंपियन RCB का बड़ा फैसला, मिनी ऑक्शन से पहले इन खिलाड़ियों को किया रिटेन और रिलीज
Latest Cricket News