1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. प्लेऑफ में रजत पाटीदार के बल्ले ने लगाया गजब का शॉट, देखकर खुला रह गया विराट का मुंह, VIDEO हुआ वायरल

प्लेऑफ में रजत पाटीदार के बल्ले ने लगाया गजब का शॉट, देखकर खुला रह गया विराट का मुंह, VIDEO हुआ वायरल

Rajat Patidar Shot Video: RCB के कप्तान रजत पाटीदार ने आईपीएल 2026 के पहले प्लेऑफ में शानदार बल्लेबाजी करते हुए नाबाद 93 रनों की पारी खेली। इस पारी के दौरान उन्होंने 9 छक्के लगाए।

Rajat Patidar- India TV Hindi
Image Source : PTI रजत पाटीदार

Rajat Patidar: धर्मशाला के HPCA स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस के बीच आईपीएल 2026 का पहला क्वालीफायर मैच खेला जा रहा है। इस मैच में RCB के कप्तान रजत पाटीदार ने 33 बॉल पर नाबाद 93 रनों की कप्तानी पारी खेली। उनकी इसी पारी के बदौलत RCB इस मैच में आईपीएल प्लेऑफ इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर बनाने में कामयाब रही। रजत पाटीदार ने अपनी इस पारी के दौरान एक छक्का लगाया, जिसे देखकर विराट कोहली समेत स्टेडियम में मौजूद सभी लोग हैरान रह गए।

रबाडा की गेंद पर रजत पाटीदार ने लगाया वो शॉट

रजत पाटीदार के बल्ले से ये शॉट पारी के 17वें ओवर की चौथी गेंद पर आया। इससे पहले उन्होंने तीसरी गेंद पर छक्का लगाकर अपना अर्धशतक पूरा किया था। इसके बाद चौथी गेंद पर भी उन्होंने सिक्स लगाया। उनके इस शॉट को देखकर कमेंट्री कर रहे रवि शास्त्री भी हैरान रह गए और उन्होंने इसे इस मैच का अब तक का सबसे बेहतरीन शॉट करार दिया। दरअसल रबाडा ने ये गेंद ऑफ स्टंप के बाहर गुड लेंथ एरिया में डाली थी। पाटीदार ने बैकफुट पर खड़े रहकर कवर्स के ऊपर से जोड़दार छक्का लगाया। इस शॉट को देखने के बाद विराट कोहली ने जो रिएक्शन दिया वो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

रजत पाटीदार ने सिर्फ 21 गेंदों में जड़ दिया अर्धशतक

रजत पाटीदार ने इस मैच में सिर्फ 21 बॉल पर अपना अर्धशतक पूरा किया। यह आईपीएल प्लेऑफ के इतिहास का संयुक्त रूप से तीसरा सबसे तेज अर्धशतक है। रजत पाटीदार के अलावा साल 2014 में वीरेंद्र सहवाग ने चेन्नई के खिलाफ वानखेड़े में 21 बॉल पर अर्धशतक लगाया था। वहीं 2013 में ड्वेन स्मिथ ने भी चेन्नई के खिलाफ 21 बॉल में फिफ्टी जड़ दिया था। आईपीएल प्लेऑफ में सबसे तेज अर्धशतक लगाने का रिकॉर्ड सुरेश रैना के नाम है। उन्होंने 2014 में वानखेड़े स्टेडियम में पंजाब किंग्स के खिलाफ 16 बॉल में अर्धशतक ठोका था।

यह भी पढ़ें

टीम इंडिया के लिए साल 2022 से नहीं खेला कोई मुकाबला, अब आईपीएल में तहलका मचा फिर ठोक दी ताल

ICC Ranking: 38 पायदान की छलांग लगाकर नंबर 2 पर पहुंची इंग्लैंड की बॉलर, दीप्ति शर्मा को हुआ नुकसान

Latest Cricket News