1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. ICC Ranking: 38 पायदान की छलांग लगाकर नंबर 2 पर पहुंची इंग्लैंड की बॉलर, दीप्ति शर्मा को हुआ नुकसान

ICC Ranking: 38 पायदान की छलांग लगाकर नंबर 2 पर पहुंची इंग्लैंड की बॉलर, दीप्ति शर्मा को हुआ नुकसान

 Written By: Hitesh Jha
 Published : May 26, 2026 05:27 pm IST,  Updated : May 26, 2026 05:27 pm IST

ICC Ranking: ICC की वुमेंस रैंकिंग में बड़ा उलटफेर देखने को मिला है। गेंदबाजों की रैंकिंग में इंग्लैंड की गेंदबाज नंबर 2 पर पहुंच गई हैं, वहीं ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा को एक पायदान का नुकसान हुआ है।

Dani Gibson & Linsey Smith- India TV Hindi
डैनी गिब्सन & लिंसे स्मिथ Image Source : X@ECB

वुमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले इंग्लैंड और न्यूजीलैंड महिला टीमों के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज खेली गई। इस सीरीज में इंग्लैंड की गेंदबाज लिंजे स्मिथ ने शानदार गेंदबाजी का प्रदर्शन किया। उन्होंने 3 मैचों में 6 विकेट निकाले और प्लेयर ऑफ द सीरीज का अवॉर्ड अपने नाम किया। सीरीज खत्म होने के ठीक बाद स्मिथ को ICC T20I रैंकिंग में भी फायदा हुआ है। उन्होंने गेंदबाजों की रैंकिंग में 38 पायदान की छलांग लगाई है और वह अब नंबर 2 पर पहुंच गई है।

गेंदबाजों की रैंकिंग पर टॉप पर पाकिस्तान की बॉलर

ICC T20I रैंकिंग में वुमेंस बॉलर्स की बात करें तो वहां पाकिस्तान की सादिया इकबाल पहले नंबर पर हैं। उनके पास फिलहाल 746 रेटिंग पॉइंट्स है। वहीं दूसरे नंबर पर अब इंग्लैंड की लिंसे स्मिथ का नाम है, उनके पास 730 रेटिंग पॉइंट है। इंग्लैंड की ही खिलाड़ी सोफी एक्लेस्टोन 723 रेटिंग पॉइंट्स के साथ तीसरे और लॉरेन बेल 722 रेटिंग पॉइंट्स के साथ चौथे नंबर पर है। गेंदबाजों की रैंकिंग में भारत की दीप्ति शर्मा को पोजीशन का नुकसान हुआ है। वह अब 713 रेटिंग पॉइंट्स के साथ तीसरे नंबर पर पहुंच गई हैं।

शैफाली वर्मा को हुआ एक स्थान का फायदा

बल्लेबाजों की रैंकिंग की बात करें तो वहां भी टॉप-10 में कुछ बदलाव देखने को मिले हैं। ऑस्ट्रेलिया की ताहलिया मैक्ग्रा एक स्थान आगे आई गई हैं और वह 729 रेटिंग पॉइंट्स के साथ छठे नंबर पर पहुंच गई हैं। वहीं भारत की शैफाली वर्मा को भी फायदा मिला है, वह 724 रेटिंग पॉइंट्स के साथ आठवें से सातवें नंबर पर पहुंच गई हैं। न्यूजीलैंड की बल्लेबाज सोफी डिवाइन को भी 8 पायदान फायदा मिला है और वह अब 10वें नंबर पर पहुंच गई हैं। उनके पास 650 रेटिंग पॉइंट्स हैं।

हेली मैथ्यूज ऑलराउंडर्स की रैंकिंग में पहुंची टॉप पर

वेस्टइंडीज की हेली मैथ्यूज ऑलराउंडर्स की रैंकिंग में दूसरे से पहले नंबर पर पहुंच गई हैं। उनके पास फिलहाल 483 रेटिंग पॉइंट्स हैं। वहीं न्यूजीलैंड की अमेलिया केर दूसरे नंबर पर पहुंच गई हैं। इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में उनका प्रदर्शन उतना अच्छा नहीं रहा था। ऐसे में उन्हें एक पायदान का नुकसान उठाना पड़ा है। उनके खाते में फिलहाल 478 रेटिंग पॉइंट्स हैं। ऑलराउंडर्स की रैंकिंग में दीप्ति शर्मा टॉप-5 में मौजूद हैं। 357 रेटिंग पॉइंट्स के साथ वह चौथे नंबर पर हैं।

यह भी पढ़ें

टीम इंडिया के लिए साल 2022 से नहीं खेला कोई मुकाबला, अब आईपीएल में तहलका मचा फिर ठोक दी ताल

T20 World Cup 2026: सेलेक्टर्स ने खेला इस गुमनाम प्लेयर पर दांव, अब बल्लेबाजों की खैर नहीं!

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल