A
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. Ranji Trophy Semifinal: इन 4 टीमों में होगी जंग! जानें स्क्वाड, समय और लाइव स्ट्रीमिंग की पूरी जानकारी

Ranji Trophy Semifinal: इन 4 टीमों में होगी जंग! जानें स्क्वाड, समय और लाइव स्ट्रीमिंग की पूरी जानकारी

रणजी ट्रॉफी 2025 के सेमीफाइनल में गुजरात, केरल, विदर्भ और मुंबई ने जगह बनाई है। इस अहम टूर्नामेंट के दोनों सेमीफाइनल 17 फरवरी से खेले जाएंगे।

अजिंक्य रहाणे- India TV Hindi
Image Source : GETTY अजिंक्य रहाणे

Ranji Trophy 2024-25 Semifinal: रणजी ट्रॉफी का रण अपने आखिरी चरण में पहुंच चुका है। जहां सेमीफाइनल की चारों टीमें तय हो गई हैं। सेमीफाइनल में गुजरात, केरल, विदर्भ और मुंबई की टीमों ने एंट्री मारी है। 17 से 21 फरवरी तक ये चारों टीमें फाइनल में जाने के लिए सेमीफाइनल मुकाबले खेलेंगी। मुंबई के कप्तान अजिंक्य रहाणे, विदर्भ के कप्तान अक्षय वाडकर, गुजरात के कैप्टन चिंतन गाजा और केरल के कप्तान सचिन बेबी हैं। 

17 फरवरी से शुरू होंगे दोनों सेमीफाइनल मैच

पहला सेमीफाइनल मैच गुजरात और केरल के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। वहीं दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला विदर्भ और मुंबई की टीम के बीच नागपुर के स्टेडियम में होगा। दोनों सेमीफाइनल मैच 17 फरवरी को भारतीय समयानुसार सुबह 9.30 बजे से शुरू होंगे। 

जियो हॉटस्टार ऐप पर आएगी लाइव स्ट्रीमिंग

रणजी ट्रॉफी के सेमीफाइनल मुकाबले भारतीय क्रिकेट फैंस लाइव स्पोर्ट 18 पर देख सकते हैं। इसके अलावा लाइव स्ट्रीमिंग जियो हॉटस्टार ऐप पर उपलब्ध होगी। बस फैंस को इसके लिए अपने फोन में जियो हॉटस्टार ऐप डाउनलोड करना होगा और फिर वहां से मैचों का लुत्फ उठा सकते हैं। 

रणजी ट्रॉफी के सेमीफाइनल में पहुंचने वाली चारों टीमों का स्क्वाड: 

मुंबई की टीम: अजिंक्य रहाणे (कप्तान), आयुष म्हात्रे, अंगकृष रघुवंशी, अमोघ भटकल, सूर्यकुमार यादव, सिद्धेश लाड, शिवम दुबे, आकाश आनंद (विकेटकीपर), हार्दिक तामोरे (विकेटकीपर), सूर्यांश शेडगे, शार्दुल ठाकुर, शम्स मुलानी, तनुश कोटियन, मोहित अवस्थी, सिल्वेस्टर डिसूजा, रॉयस्टन डायस, अथर्व अंकोलेकर, हर्ष। तन्ना.

विदर्भ की टीम: अक्षय वाडकर (कप्तान और विकेटकीपर), अथर्व तायदे, अमन मोखड़े, यश राठौड़, हर्ष दुबे, अक्षय कर्णेवार, यश कदम, अक्षय वाखरे, आदित्य ठाकरे, दर्शन नालकंडे, नचिकेत भुटे, सिद्धेश वाथ (विकेटकीपर), यश ठाकुर, दानिश मालेवार, पार्थ रेखाडे, करुण नायर, ध्रुव शौरी।

गुजरात की टीम: प्रियांक पांचाल, आर्या देसाई, सिद्धार्थ देसाई, मनन हिंगराजिया, जयमीत पटेल, उर्विल पटेल (विकेटकीपर), चिंतन गाजा (कप्तान), विशाल जयसवाल, रवि बिश्नोई, अर्जन नागवासवाला, प्रियजीतसिंग जडेजा, ऋषि पटेल, आदित्य उदयकुमार पटेल, रिंकेश वाघेला, उमंग कुमार, तेजस पटेल, हेमांग पटेल, हेत पटेल, क्षितिज पटेल

केरल की टीम: अक्षय चंद्रन, रोहन कुन्नुम्मल, शॉन रोजर, सचिन बेबी (कप्तान), जलज सक्सेना, सलमान निज़ार, मोहम्मद अज़हरुद्दीन (विकेटकीपर), आदित्य सरवटे, एमडी निधिश, नेदुमंकुझी बासिल, बासिल थम्पी, वैसाख चंद्रन, बाबा अपराजित, विष्णु विनोद, केएम आसिफ, फाजिल फानूस, वाथसल गोविंद, कृष्णा प्रसाद, आनंद कृष्णन

यह भी पढ़ें: 

चैंपियंस ट्रॉफी से बाहर होने के बाद अब इस बड़े मैच से भी हुई धाकड़ भारतीय खिलाड़ी की छुट्टी

रोहित-कोहली का बांग्लादेश के खिलाफ जमकर बोलता है बल्ला, कुछ ऐसा है दोनों ही प्लेयर्स का इस टीम के खिलाफ रिकॉर्ड

Latest Cricket News