1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. Ranji Trophy: कर्नाटक ने धमाकेदार जीत के साथ क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह, सिर्फ इतने ओवर चेज किए 250 रन

Ranji Trophy: कर्नाटक ने धमाकेदार जीत के साथ क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह, सिर्फ इतने ओवर चेज किए 250 रन

रणजी ट्रॉफी 2025-26 का लीग स्टेज अब समाप्त हो चुका है और अब क्वार्टरफाइनल की सभी टीमों का नाम सामने आ गया है। लीग स्टेज के आखिरी मैच में कर्नाटक की टीम ने शानदार जीत दर्ज की।

Devdutt Padikkal- India TV Hindi
Image Source : PTI देवदत्त पडिक्कल

रणजी ट्रॉफी 2025-26 के जारी सीजन का लीग स्टेज समाप्त हो चुका है। लीग स्टेज के खत्म होते ही क्वार्टर फाइनल की सभी टीमों के नाम भी सामने आ गए हैं। अपने-अपने ग्रुप में टॉप-2 पर रहने वाली टीमों ने क्वार्टर फाइनल में जगह पक्की की है। लीग स्टेज के अंतिम मैच में कर्नाटक ने देवदत्त पडिक्कल की तूफानी बल्लेबाजी के दम पर पंजाब को हराते हुए क्वार्टर फाइनल में एंट्री मारी। कर्नाटक की टीम ने 250 रन का टारगेट तूफानी अंदाज में हासिल किया।

कर्नाटक के सामने था 250 रन का टारगेट

मुकाबले के आखिरी दिन पंजाब ने कर्नाटक की टीम के सामने 250 रनों का टारगेट रखा था। कर्नाटक ने देवदत्त पडिक्कल की तूफानी शतक के बदौलत इस टारगेट को आसानी से हासिल कर लिया। पडिक्कल ने दूसरी पारी में 85 गेंदों में 120 रनों की नाबाद पारी खेली और 27.5 ओवर में पांच विकेट पर 252 रन बनाकर मुकाबला अपने नाम कर लिया। इसके साथ ही उन्होंने रणजी ट्रॉफी के क्वार्टर फाइनल के लिए अपनी जगह पक्की की।

कर्नाटक की टीम में थे कई स्टार प्लेयर्स

इस मैच में कर्नाटक की टीम के पास केएल राहुल, मयंक अग्रवाल और देवदत्त पडिक्कल जैसे स्टार प्लेयर्स मौजूद थे। इस टीम ने पंजाब को उनके घरेलू मैदान मोहाली में करारी शिकस्त दी। पंजाब ने पहली पारी में 309 रन बनाए थे, जिसके जवाब में कर्नाटक ने अपनी पहली पारी में 316 रन बनाए और 7 रनों की बढ़त हासिल की। इसके बाद पंजाब की टीम दूसरी पारी में भी 256 रन ही बना सकी और कर्नाटक को 250 रनों का लक्ष्य मिला।

किन टीमों ने क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह?

अंतिम दिन समय कम होने के कारण कर्नाटक ने आक्रामक बल्लेबाजी की और 28 ओवर के अंदर ही टारगेट को हासिल करके जीत दर्ज की। कर्नाटक की जीत की वजह से सौराष्ट्र की टीम नॉकआउट में पहुंचने से चूक गई।। कर्नाटक के अलावा मुंबई, मध्य प्रदेश, बंगाल, उत्तराखंड, जम्मू एंड कश्मीर, झारखंड और आंध्र प्रदेश की टीमों ने भी क्वार्टर फाइनल में जगह पक्की की। रणजी ट्रॉफी के चारों क्वार्टरफाइनल मुकाबले 6 फरवरी से शुरू होकर 10 फरवरी तक अलग-अलग मैदानों पर खेले जाएंगे।

यह भी पढ़ें

ईशान किशन का वर्ल्ड कप से पहले सामने आया बड़ा बयान, बताया किस चीज पर है अब सबसे ज्यादा ध्यान

वैभव सूर्यवंशी ने बल्ले से ये क्या कर दिया? पाकिस्तान के खिलाफ जड़े इतने रन, सिर्फ 4 रन दौड़कर बनाए

Latest Cricket News