A
Hindi News खेल क्रिकेट राशिद खान ने रच दिया इतिहास, इस मामले में तोड़ा भारत के घातक गेंदबाज का रिकॉर्ड

राशिद खान ने रच दिया इतिहास, इस मामले में तोड़ा भारत के घातक गेंदबाज का रिकॉर्ड

राशिद खान टी-20 एशिया कप के इतिहास के सबसे सफल गेंदबाज बन गए हैं। इस मामले में उन्होंने टीम इंडिया के घातक गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार का रिकॉर्ड तोड़ा है।

Rashid Khan- India TV Hindi Image Source : AP राशिद खान

Rashid Khan Record: अफगानिस्तान के कप्तान और टीम के स्टार स्पिनर राशिद खान ने एशिया कप 2025 में इतिहास रच दिया है। वह इस टूर्नामेंट के इतिहास के सबसे सफल गेंदबाज बन गए हैं और इस मामले में उन्होंने टीम इंडिया के तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार को पीछे छोड़ा है। राशिद खान के नाम अब टी-20 एशिया कप में सबसे ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड जुड़ गया है। राशिद खान ने ये रिकॉर्ड बांग्लादेश के खिलाफ मैच में बनाया।

टी-20 एशिया कप में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए राशिद

राशिद खान की बात करें तो उन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ मैच में सबसे पहले सैफ हसन को आउट किया। इस विकेट के साथ उन्होंने भुवनेश्वर कुमार की बराबरी की। इसके बाद उन्होंने 16वें ओवर में शमीम हुसैन को आउट किया। हुसैन का विकेट लेते ही राशिद खान टी-20 एशिया कप में विकेट लेने के मामले में भुवनेश्वर कुमार से आगे निकल गए। भुवनेश्वर ने टी-20 एशिया कप में 13 विकेट लिए थे। वहीं राशिद खान के नाम अब 14 विकेट दर्ज है।

टी-20 एशिया कप में सबसे ज्‍यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज

  • राशिद खान - 10 मैच: 14 विकेट
  • भुवनेश्‍वर कुमार - 6 मैच: 13 विकेट
  • वानिंदु हसरंगा - 8 मैच: 12 विकेट
  • अमजद जावेद - 7 मैच: 12 विकेट
  • हार्दिक पांड्या - 10 मैच:12 विकेट

फॉर्म में लौटे राशिद खान

राशिद खान का प्रदर्शन हांगकांग के खिलाफ मैच में उतना अच्छा नहीं रहा था, वहां उन्‍होंने 24 रन देकर केवल एक विकेट लिया था। लेकिन बांग्लादेश के खिलाफ मैच में उन्होंने जबरदस्त वापसी की। यहां उन्होंने अपने 4 ओवर के कोटे में सिर्फ 26 रन देकर 2 विकेट चटकाए। राशिद अब 18 सितंबर को श्रीलंका के खिलाफ मैच में भी इसी तरह का प्रदर्शन करना चाहेंगे।

बांग्लादेश ने अफगानिस्तान को दिया 155 रन का टारगेट

बांग्लादेश और अफगानिस्तान के बीच खेले जा रहे मुकाबले की बात करें तो वहां बांग्लादेश ने अफगानी टीम के सामने 155 रन का टारगेट रखा है। बांग्लादेश की तरफ से तंजीद हसन तमीम ने सबसे ज्यादा 52 रन बनाए। वहीं सैफ हसन ने 30 और तौहीद हृदोय ने 26 रन का योगदान दिया। गेंदबाजी की बात करें तो वहां राशिद खान के अलावा नूर अहमद ने भी दो विकेट चटकाए। अगर अफगानिस्तान की टीम इस टारगेट को हासिल कर लेती है तो उन्हें सुपर-4 का टिकट मिल जाएगा।

यह भी पढ़ें

IND vs OMAN: टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन में होगा बदलाव, इस खिलाड़ी को बैठना होगा बाहर!

PAK vs UAE: अहम मुकाबले में कैसी होगी पाकिस्तान की प्लेइंग XI? क्या हारिस रऊफ को मिलेगा मौका

Latest Cricket News