A
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. राशिद खान के नाम हुआ एक और कीर्तिमान, अभी तक कोई भी गेंदबाज नहीं कर पाया है ये कारनामा

राशिद खान के नाम हुआ एक और कीर्तिमान, अभी तक कोई भी गेंदबाज नहीं कर पाया है ये कारनामा

राशिद खान ने द हंड्रेड टूर्नामेंट 2025 के पहले ही मैच में गेंद के साथ किया कमाल का प्रदर्शन किया। ओवल इनविंसिबल्स के लिए खेलते हुए उन्होंने इस मैच में कुल 3 विकेट झटके।

Rashid Khan- India TV Hindi
Image Source : GETTY राशिद खान

Rashid Khan Record: इंग्लैंड में इन दिनों वहां का सबसे लोकप्रिय लीग द हंड्रेड के पांचवें सीजन का आयोजन किया जा रहा है। इस सीजन की शुरुआत लंदन स्पिरिट और ओवल इनविंसिबल्स के बीच खेले गए मुकाबले से हुई। इस मैच में इनविंसिबल्स के लिए अपने डेब्यू मैच में राशिद खान ने शानदार गेंदबाजी की और तीन विकेट अपने नाम किए। इन तीन विकेट के साथ वह टी-20 क्रिकेट में 650 या उससे ज्यादा विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज बन गए हैं।

टी-20 में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं राशिद खान

टी-20 फॉर्मेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की बात करें तो वहां राशिद खान का नाम टॉप पर है। वह 482 मैचों में अब तक 651 विकेट ले चुके हैं। दूसरे नंबर पर वेस्टइंडीज के पूर्व दिग्गज ऑलराउंडर ड्वेन ब्रावो का नाम है। ब्रावो ने 582 मैचों में 631 विकेट लिए हैं। उनके साथी खिलाड़ी सुनील नरेन इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर हैं। उन्होंने 554 मैचों में 589 विकेट लिए हैं। चौथे नंबर पर 547 विकेट के साथ दक्षिण अफ्रीका के इमरान ताहिर और पांचवें नंबर पर 498 विकेट के साथ बांग्लादेश के शाकिब अल हसन का नाम है।

टी-20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज

  • 651 - राशिद खान
  • 631 - ड्वेन ब्रावो
  • 589 - सुनील नरेन
  • 547 - इमरान ताहिर 
  • 498 - शाकिब अल हसन 

लंबे समय के बाद राशिद खान ने की मैदान पर वापसी

राशिद खान की बात करें तो आईपीएल 2025 के बाद यह उनका पहला मुकाबला था। आईपीएल 2025 में गुजरात टाइटंस के लिए खेलने के बाद उन्होंने कुछ दिनों के लिए क्रिकेट से ब्रेक लिया। राशिद ने मेजर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट में हिस्सा नहीं लिया। उन्होंने भविष्य के लिए खुद को फिट और फ्रेश रखने के लिए ऐसा फैसला लिया था। अब उन्होंने अपने कमबैक मैच में ही धमाकेदार प्रदर्शन किया है।

ओवल इनविंसिबल्स ने दर्ज की एकतरफा जीत

द हंड्रेड के इस मैच में राशिद खान ने लंदन स्पिरिट के वेन मेडसेन, रेयान हिगिंस और लियाम डॉसन को पवेलियन भेजा। राशिद के साथ-साथ सैम करन ने भी बेहतरीन गेंदबाजी की और उन्होंने भी तीन विकेट चटकाए। इन दोनों की बेहतरीन गेंदबाजी के बदौलत लंदन स्पिरिट की टीम 80 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। इसके बाद ओवल इनविंसिबल्स ने 81 रनों के इस टारगेट को 4 विकेट गंवाकर हासिल कर लिया।

यह भी पढ़ें

विराट कोहली के नक्शेकदम पर चल रहे हैं शुभमन गिल, ये कहानी तो कुछ ऐसा ही बता रही है

3 गेंदों में ही खत्म हो गई तिलक वर्मा की पारी, डेब्यू मैच में नहीं चला बल्ला

Latest Cricket News